फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   योग से निरोग रहने के गुर जानने जुटेंगे लोग

योग से निरोग रहने के गुर जानने जुटेंगे लोग

Thu, 21 Jun 2018 01:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 21 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
योग से निरोग रहने के गुर जानने जुटेंगे लोग
योग (फाइल फोटो)
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहरवासियों को योग से निरोग रहने के गुर सीखने का मौका मिलेगा। प्रशासन के साथ विभिन्न संगठनों की ओर से योग शिविर आयोजित होंगे। गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिविर में एक साथ तीन हजार लोगों के योग करने की व्यवस्था की गई है। रेलवे स्टेडियम, डीजल लॉबी, परेड ग्राउंड, अधिकारी क्लब एवं रेलवे सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र में भी करीब पांच हजार लोगों के योग करने की उम्मीद है। छोटे-बड़े सभी शिविरों को मिलाकर करीब एक लाख लोगों के योग शिविरों में उपस्थित होने का अनुमान है।
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय के खेल मैदान में सुबह छह से आठ बजे तक योग शिविर आयोजित होगा।

इसकी अध्यक्षता एवं उद्घाटन सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह करेंगे। प्रशासन ने लोगों से योग शिविर में शिरकत करने की अपील की है। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से विभिन्न ब्लॉक मुख्यालयों पर भी योग शिविर का आयोजन होगा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मैना देवी इंटर कॉलेज बिलंदपुर खत्ता में योग शिविर का आयोजन सुबह साढ़े सात बजे से होगा। यहां सैकड़ों लोग न सिर्फ विभिन्न योगासन सीखेंगे बल्कि इसके फायदे भी जान सकेंगे। पतंजलि योग पीठ की ओर से विंध्यवासिनी पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया है। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था गीता वाटिका में योग शिविर लगाएगी। पंत पार्क में सहज योग केंद्र की ओर से योग शिविर का आयोजन होगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेहरू युवा केंद्र के लोग गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट से सुबह आठ बजे योग जागरुकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक करेंगे। दिव्य चिराग एजुकेशनल संस्थान की ओर से एक माह से जारी योग शिविर का समापन गुरुवार सुबह 8:00 से 10:00 बजे भव्या लॉन में योगाभ्यास के बाद होगा। अंतिम दिन करीब 450 लोगों के योग शिविर में जुटने का अनुमान है। संस्थान की डायरेक्टर सपना पांडेय ने बताया कि समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेडियम, डीजल लॉबी, परेड ग्राउंड में भी योगासन

गोरखपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गुरुवार को रेलवे में विभिन्न स्थानों पर योग एवं ध्यान का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। रेलवे अधिकारी क्लब एवं सैयद मोदी रेल स्टेडियम में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल की मौजूदगी में सुबह 7:05 बजे से 7:50 बजे तक, पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारी क्लब और डीजल लाबी में सुबह 9:00 बजे से 9:45 तक योग प्रशिक्षकों द्वारा योगासन कराया जाएगा। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र के परेड ग्राउंड में सुबह 6:00 बजे से योग एवं ध्यान का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर स्वास्थ्य के लिए करें योग

जिला अस्पताल की आयुष विंग में तैनात योग चिकित्सक डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि सर्वाइकल की समस्या में भुजंग आसन काफी फायदेमंद होता है। फेफड़े से जुड़ी बीमारियों में अनुलोम-विलोम, सलभ आसन आदि फायदेमंद है। गैस्ट्रो के मरीजों के लिए वज्रासन लाभदायक है। जननांगों से जुड़ी समस्याओं के निदान में गोमुख आसन को कारगर बताया गया है। अन्य कई जटिल बीमारियों से बचाव एवं उनके निदान के लिए भी योग लाभप्रद है। योग चिकित्सक डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि आयुष विंग में योग के जरिए बीमारियों का इलाज भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed