{"_id":"5ac237dd4f1c1bc5618b502c","slug":"61522677725-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा का फार्म भरने में दिक्कत, पहले ही दिन सर्वर ने छकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा का फार्म भरने में दिक्कत, पहले ही दिन सर्वर ने छकाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 02 Apr 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर यूनिवर्सिटी कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में स्नातक प्रवेश के लिए शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पहले ही दिन धड़ाम हो गई है। सर्वर के फेल होने से पूरे दिन विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन के लिए साइबर कैफे के चक्कर लगाते रहे। मगर कोई ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सका। ज्यादा परेशानी ग्रामीण इलाकों के आए अभ्यर्थियों को उठानी पड़ी। शाम को कहीं जाकर वेबसाइट खुली। उसके बाद भी कुछ को आवेदन में सफलता मिली, बाकि निराश होकर घर लौटे।
सत्र 2018-19 में गोरखपुर यूनिवर्सिटी के अलावा संबद्ध 306 कॉलेजों की कुल एक लाख 73 हजार सीटें प्रवेश परीक्षा के माध्यम से भरी जानी हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से साझा प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार से शुरू करने की घोषणा की गई थी। बाकायदा यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.ddugu.edu.in पर सारी जानकारियां भी एक दिन पहले अपलोड किए जाने का दावा किया गया था, मगर ऐसा हो ना सका। सर्वर ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी। सोमवार की सुबह से ही विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन के लिए साइबर कैफे पर जमे रहे। मगर सर्वर ने साथ नहीं दिया। शाम छह बजे तक वेबसाइट नहीं चली।
सर्वर से जुड़ी समस्या को जल्द दूर कर लिया जाएगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन इसे लेकर जिम्मेदारों के बातचीत कर रहा है। मंगलवार से विद्यार्थियों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
- शत्रोहन वैश्य, रजिस्ट्रार शत्रोहन वैश्य
बैंकों से बात नहीं हुई फाइनल
सूत्र बताते हैं कि एक बार तारीख बदलने के बाद भी यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से शुल्क भुगतान को लेकर बैंकों से चल रही बातचीत अंतिम रूप नहीं ले सकी है। शुल्क भुगतान का विकल्प न होने की वजह से ही वेबसाइट को ब्लॉक करके रखा गया है। ऐसे में यूनिवर्सिटी प्रशासन के जिम्मेदारों की बेरुखी का खामियाजा अभ्यर्थियों को उठाना पड़ा है। इसी समस्या की वजह से यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन 28 अप्रैल से शुरू करने की बजाय दो अप्रैल से शुरू करने का निर्णय लिया। इसके बावजूद समस्या हल नहीं हो सकी है।