फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अब अंडरग्राउंड केबल से होगी बिजली सप्लाई, 20 घरों से हुई शुरुआत

अब अंडरग्राउंड केबल से होगी बिजली सप्लाई, 20 घरों से हुई शुरुआत

Wed, 07 Feb 2018 09:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 07 Feb 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
अब अंडरग्राउंड केबल से होगी बिजली सप्लाई, 20 घरों से हुई शुरुआत
अंडरग्राउंड केबल से मीटर जोड़ते बिजलीकर्मी। - फोटो : Amar Ujala
शहर में जल्द ही बिजली के जर्जर खंभे और हवा में झूलते बेतरतीब तारों को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी गई है। बुधवार को कुछ मोहल्लों में अंडरग्राउंड केबल से उपभोक्ताओं के मीटर को जोड़ने का काम शुरू हो गया है। 90 घरों के मीटर अंडरग्राउंड केबल से जोड़े जाने हैं। 20 घरों को जोड़ दिया गया है। जल्द ही बक्शीपुर और गोलघर इलाकों में भी इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


बिजली विभाग शहर के प्रमुख बाजारों में एलटी लाइन को अंडरग्राउंड करने की योजना शुरू की गई। पुराने गोरखपुर में अंडरग्राउंड तार बिछा दिया गया है। बुधवार को नजीराबाद, जाहिदाबाद, व दशहरी बाग मोहल्ले में उपभोक्ताओं के मीटर का लोड अंडरग्राउंड तार से जोड़ दिया गया। उपभोक्ता को अपने मीटर को घर के बाहर लगवाना होगा। मीटर से अंडरग्राउंड ही तार को आपस में जोड़ जाएगा। 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से सप्लाई दी जाती है। अंडरग्राउंड केबल को इस ट्रांसफार्मर से जोड़ा जाएगा। लगभग 20 घरों में मीटर जोड़ दिए गए हैं। उपभोक्ता शानू ने बताया कि विभाग की पहल अच्छी है। सड़क से पोल हटने से जाम और खंभों में अचानक करंट उतरने जैसी समस्याओं से पूरी तरह निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन


डिवाइस बॉक्स खोजे फाल्ट
अंडरग्राउंड केबल को 6-6 फीट पर सेक्शन में बांटा गया है। इसमें डिवाइस बॉक्स लगाया गया है, जिससेे छह उपभोक्ता जुड़े हैं। इस व्यवस्था से ट्रांसफार्मर से फाल्ट होने की समस्या खत्म हो जाएगी। अंडरग्राउंड फाल्ट होने पर सेक्शन से जुड़े उपभोक्ताओं की ही बिजली कटेगी। इसके अलावा बाकी सेक्शन में सप्लाई चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed