फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मालवीयंस जापान में करेंगे रिसर्च

मालवीयंस जापान में करेंगे रिसर्च

Mon, 16 Oct 2017 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 16 Oct 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
मालवीयंस जापान में करेंगे रिसर्च
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्व‌विद्यालय। - फोटो : Amar Ujala
मालवीय विश्वविद्यालय और जापान के राईक्यूस यूनिवर्सिटी के बीच सोमवार को एमएमएमयूटी कैंपस में अंतरराष्ट्रीय विनिमय करार हुआ। कुलपति प्रो. एसएन सिंह और राईक्यूस यूनिवर्सिटी के प्रो. टॉमोहिसा वाडा ने एक दूसरे से हाथ मिलाकर करार के पेपर्स का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन


दोनों विश्वविद्यालयों मेें छात्र विनिमय समझौता पर पहले भी करार हो चुका है। इस समझौते के मुताबिक दोनों विश्वविद्यालय शैक्षणिक अध्ययन, रिसर्च एवं विकास के क्षेत्र पर परस्पर सहयोग एवं आदान-प्रदान से नए युग की शुरूआत करेंगे। कुलपति प्रो. एसएन सिंह ने कहा कि यह समझौता अगले 5 वर्षों तक प्रभावी रहेंगे और दोनों विश्वविद्यालयों की आपसी सहमति के आधार पर इसे और आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि करार के बाद दोनों विश्वविद्यालयों के संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राएं एक-दूसरे के विश्वविद्यालय जा सकेंगे, जिसके फलस्वरूप संयुक्त परियोजनाओं के क्रियान्वयन, शोध प्रपत्रों के प्रकाशन, सूचनाओं के आदान-प्रदान, संगोष्ठियों एवं सम्मेलनों की संयुक्त मेजबानी और अन्य सहयोग के साथ शोध कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे। इस मौके पर समझौता करार समन्वयक डॉ. गोविंद पांडेय, कुलसचिव डॉ. यूसी जायसवाल, वित्त नियंत्रक दयाशंकर सिंह सहित विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालवीय विश्वविद्यालय का लिया जायजा
इससे पूर्व जापानी टीम के प्रो. टॉमोहिसा वाडा, प्रो. मिनोरू यागा, प्रो. मसोटो साइटो, छात्र ताकुमी नागाहामा, छात्रा शिहो ओशिरो ने मालवीय विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस और अभियांत्रिकी विभाग का जायजा लिया। इस दौरान मालवीयंस से रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर भी चर्चा की। जापानी दल के सदस्य विश्वविद्यालय के समस्त शैक्षणिक विभागों, केंद्रीयकृत सुविधाओं, पुस्तकालय एवं छात्रावास का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed