{"_id":"59e3b8e04f1c1bc1678b5de6","slug":"61508096224-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज तय होगा गोरखपुर औद्योगिक विकास का रोडमैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज तय होगा गोरखपुर औद्योगिक विकास का रोडमैप
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। गीडा समेत गोरखपुर की फैक्ट्रियों में तालाबंदी के बीच गोरखपुर के औद्योगिक विकास का नया रोडमैप बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को होने वाले औद्योगिक विकास सम्मेलन में यह रोडमैप तैयार किया जाएगा। प्रमुख सचिव उद्योग और प्रमुख सचिव टेक्सटाइल उद्यमियों के साथ बैठक कर उद्यमी एजेंडा तय करेंगे। इसके बाद शाम को मुख्यमंत्री की मौजूदगी इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। इस दौरान गोरखपुर के नोडल अधिकारी संजय अग्रवाल के भी आने की संभावना है।
गीडा में आवंटित प्लाट की कीमत के अलावा सर्विस चार्ज को जोड़ते हुए स्टांप ड्यूटी तय की गई है। इससे फैक्ट्री स्थापित करने वाले आवंटियों को काफी ज्यादा रकम बेवजह देनी पड़ती है। गीडा प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक इस संबंध में उद्यमी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या हल नहीं हो सकी है। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने कहा कि इसके अलावा ब्याज माफी, प्रदूषण की वजह से फैक्ट्रियों में तालाबंदी समेत कई मसलों पर प्रमुख सचिवों से चर्चा होगी। इसका एजेंडा तैयार कर मुख्यमंत्री को भी भेजा जा चुका है। सोमवार को दोनों प्रमुख सचिवों के साथ बैठक में इन समस्याओं पर चर्चा होगी। इसके बाद इसे शाम को गोकुल अतिथि भवन में आयोजित औद्योगिक विकास सम्मेलन में मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।