{"_id":"59b83f084f1c1bf17f8b668c","slug":"61505246984-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर को मिला सफाईगिरी अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर को मिला सफाईगिरी अवार्ड
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
स्वच्छता में सुधार और इस अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गोरखपुर जिले को ‘सफाईगिरी’ अवार्ड हासिल हुआ। एक चैनल की ओर से लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ओर से नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
चैनल की ओर से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्वच्छता संबंधी सर्वे किया गया था। इसके अंतर्गत जिले में स्वच्छता अभियान चलाने, स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने और इस अभियान से लोगों को जोड़ने संबंधी वस्तुस्थिति की पड़ताल की गई थी। इसमें गोरखपुर जिले की स्थिति काफी अच्छी रही। इसी आधार पर गोरखपुर जिले को सफाईगिरी अवार्ड के लिए चुना गया। मंगलवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह को यह अवार्ड दिया। इस दौरान इस कार्यक्रम की ब्रांड एंबेसडर शिल्पा शेट्टी समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।