फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डॉक्टर की पत्नी ने बेटी के साथ खुदकुशी की

डॉक्टर की पत्नी ने बेटी के साथ खुदकुशी की

Thu, 07 Sep 2017 07:51 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर की पत्नी ने बेटी के साथ खुदकुशी की

विज्ञापन
गोरखपुर।
शाहपुर क्षेत्र के पूर्वी बशारतपुर शक्ति नगर कॉलोनी में डेंटल चिकित्सक डॉ. सुभाष प्रजापति की पत्नी शोभा प्रजापति (35 साल) ने बेटी एंजल (12 साल) के साथ फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। शोभा ने अपने दो और बच्चों को फांसी पर लटकाने की कोशिश की थी। फंदा भी तैयार किया था लेकिन एक बेटी को पुलिस ने बचा लिया और बेटे ने भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना से कॉलोनी में मातम पसरा है। जो घटनास्थल पहुंचा, वह रोते हुए लौटा। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच विवाद बताया गया। मृतका की बहन का आरोप है कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर शोभा ने बच्चों के साथ आत्महत्या की है।
शक्तिनगर कॉलोनी निवासी डॉ. सुभाष प्रजापति भटहट में क्लीनिक चलाते हैं। गुरुवार को सुबह नौ बजे डॉक्टर सुभाष क्लीनिक पर चले गए। घर में पत्नी शोभा, बड़ी बेटी एंजल, छोटी बेटी अराध्या और बेटा अथक के अलावा डॉक्टर के माता-पिता भी मौजूद थे। दोपहर बाद शोभा बड़ी बेटी और बेटे को स्कूल से लेकर घर पहुंचीं, फिर आत्महत्या की कोशिश में लग गईं। शोभा ने बेड रूम में ही तीन अलग-अलग फांसी के फंदे तैयार किए। यह देख बेटा भाग निकला और छत पर जा छिपा। कालोनी में रहने वालों ने बताया कि शोभा ने बेटे को आवाज देकर बुलाया और खोजने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं मिला। हालात देखने से ऐसा लग रहा था कि शोभा ने पहले बड़ी बेटी एंजल को फंदे से लटकाकर मार डाला, फिर छोटी बेटी अराध्या को फंदे से बांधा और खुद फांसी लगाकर जान दे दी। छोटी बेटी का पैर बेड तक जा पहुंचा। संयोग से शाहपुर पुलिस भी जल्दी मौके पर पहुंच गई। इस कारण अराध्या की जान बच गई। आनन-फानन में शोभा और एंजल को फंदे से उतारा गया लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी।
विज्ञापन

शोभा महराजगंज के राजीव नगर की रहने वाली थीं। उनकी डॉ. सुभाष से 2004 में शादी हुई थी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका की बहन गंगा और मां सहित पूरा परिवार गोरखपुर पहुंचा। चीख-पुकार मच गई। दूसरी तरफ दोहरे आत्महत्या की सूचना से पुलिस सांसत में पड़ गई। शाहपुर थानाध्यक्ष घनश्याम तिवारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट भी पहुंचे और सैंपलिंग करके ले गए। डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच-पड़ताल की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने से पहले बहन को किया था फोन
आत्महत्या करने से पहले शोभा ने महराजगंज के जिला एवं सत्र न्यायालय कोर्ट में अधिवक्ता बहन गंगा प्रजापति को फोन किया था। गंगा ने आरोप लगाते हुए कहा कि बहन पति डॉ. सुभाष की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी। इसका जिक्र फोन पर बातचीत के दौरान भी उन्होंने किया। बहन ने कहा कि अब बहुत हो चुका। बच्चों के साथ मरने जा रही हूं। यही कहकर बहन ने फोन काट दिया।

मौत के बाद हुआ हंगामा
शोभा और एंजल की मौत के बाद कालोनी में हंगामा भी हुआ। डॉ. सुभाष के पिता जवाहर प्रसाद बड़े पोते अथक को गोद में लेकर घूम रहे थे, तभी शोभा की बहन गंगा आ पहुंचीं। इसके बाद जवाहर प्रसाद और गंगा के बीच कहासुनी होने लगी। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। यह देख आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। गंगा ने बड़ी बहन को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।


महराजगंज पुलिस से मिली सूचना
मृतका की बहन गंगा ने सूचना महराजगंज पुलिस कंट्रोल रूम को दी। महराजगंज से गोरखपुर पुलिस को सूचना दी गई। शाहपुर थाने के सिपाही संतोष कुमार पांडेय और संतोष डॉक्टर के घर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो तीन लोग फंदे से लटक रहे थे, लेकिन छोटी बच्ची अराध्या का पैर बेड पर था और वह उसी के सहारे खड़ी थी। सिपाहियों ने ही अराध्या को फंदे से मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed