{"_id":"5998a5724f1c1b1b0e8b4a1c","slug":"61503176050-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफेलाइटिस से छह की मौत, 13 नए मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेफेलाइटिस से छह की मौत, 13 नए मरीज भर्ती
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
मेडिकल कॉलेज में बीते 24 घंटे के दौरान इंसेफेलाइटिस से छह मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान इंसेफेलाइटिस पीड़ित 13 नए मरीज भर्ती किए गए।
पूर्वांचल के मासूमों के लिए काल का पर्याय बनी इंसेफेलाइटिस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे के दौरान बीमारी से पीड़ित छह मरीजों की मौत हो गई। इनमें देवरिया के लार रोड की दो वर्षीय पलक, गौरी बाजार की 25 वर्षीय रबिता, गोरखपुर के गुलरिहा के तीन वर्षीय सुजीत, कैंपियरगंज के 17 वर्षीय राजीव साहनी, महाराजगंज घुघली के 3 वर्षीय सांवल, सिद्धार्थनगर इटवा के 17 वर्षीय अभिनव का नाम शामिल है। वहीं कुशीनगर के चार, देवरिया-गोरखपुर के तीन-तीन, बस्ती, महराजगंज और बिहार के एक-एक मरीज भर्ती किए गए हैं। जनवरी से अब तक मेडिकल कॉलेज में इंसेफेलाइटिस के 576 मरीज भर्ती किए गए हैं। इनमें से 153 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। वर्तमान में 66 मरीजों का इलाज इंसेफेलाइटिस वार्ड में चल रहा है।