{"_id":"595ba2774f1c1bc80a8b48cc","slug":"61499177591-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर अधिकारियों ने मांगा समान टैक्स समान वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर अधिकारियों ने मांगा समान टैक्स समान वेतन
Updated Tue, 04 Jul 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने समान काम के बदले समान वेतन की मांग को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अभी तो केवल लंच ऑवर में विरोध दर्ज कराया जा रहा है, अगर मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
कैडर पुनर्गठन संबंधी मांग को लेकर मंगलवार को वाणिज्य कर कार्यालय में लंच टाइम के दौरान विरोध सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ दोहरा व्यवहार किया जा रहा है। एक्साइज के अधिकारियों के समान पद व काम करने वाले वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को समान वेतन देने में आनाकानी की जा रही है। कहा कि अभी जीएसटी को लागू कराना हमारा भी कर्तव्य है। इसलिए अभी सिर्फ लंच समय में इसका विरोध कर रहे हैं। जैसे ही स्थितियां सामान्य होने लगेंगी तो विरोध और प्रखर हो जाएगा। इस दौरान एडिशनल कमिश्नर विजय कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर संदीप श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।