फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मेयर को निरीक्षण में मिली खामियां ही खामियां

मेयर को निरीक्षण में मिली खामियां ही खामियां

Thu, 22 Jun 2017 07:11 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
मेयर को निरीक्षण में मिली खामियां ही खामियां

विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम के अधिकारी सफाई व्यवस्था का लाख दावा कर लें, लेकिन हकीकत कुछ और है। अलविदा जुमा एवं ईद उल फित्र को ध्यान में रखते हुए निरीक्षण के दौरान मेयर इस हकीकत से रूबरू हुईं। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार की चेतावनी दी।

बृहस्पतिवार को मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने रसूलपुर तिराहे के पास नाला सफ ाई कार्य देखा तो उसमें काफी सिल्ट भरी हुई मिली। उन्होंने वहां मौजूद मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अखिलेश श्रीवास्तव को सफ ाई का निर्देश दिया। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर क्षतिग्रस्त नाले की दीवार की मरम्मत जल्द से जल्द मरम्मत कराने को कहा। दिग्विजय नगर में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान फिर से वैसी ही गड़बड़ी मिली। सफाई के बाद भी वहां गंदगी मिली। वहीं उन्होंने दिग्विजय नगर में खराब स्ट्रीट लाइट प्वाइंट को ठीक कराने का भी निर्देश दिया। रायगंज में आसपास क्षेत्रों में जगह जगह कूड़े का अंबार देखने पर तत्काल सफ ाई कराने का निर्देश दिया। मेयर ने रसूलपुर इस्लामिया नगर, वार्ड संख्या 32 में सुमेर सागर मंदिर, जनप्रिय विहार कसाई बाड़े के पास मिनी नलकूप लगाने का निर्णय लिया है। निरीक्षण के दौरान जीएम जलकल अमरनाथ श्रीवास्तव, सहायक अभियंता जलकल अनूप सिंह, सफ ाई निरीक्षक अखिलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed