फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ट्रेनों की खराब सीटें बना देंगी बीमार

ट्रेनों की खराब सीटें बना देंगी बीमार

Mon, 22 Apr 2019 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 22 Apr 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों की खराब सीटें बना देंगी बीमार
डेमो - फोटो : डेमो
गोरखपुर। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का वादा करने वाला रेलवे ट्रेन के स्लीपर कोच की खराब सीटों से बेखबर है। कई ट्रेनों में पुरानी होने के चलते सीटें मानक के हिसाब से सही नहीं हैं। आकार बेतरतीब हो गई है और उबड़-खाबड़ सीटों पर सोकर लंबी दूरी की यात्रा करने से यात्री को जहां ज्यादा थकान महसूस होती है, वहीं पीठ व गर्दन दर्द की बीमारी भी हो सकती है।
विज्ञापन


रेलवे की ओर से कोच के मेंटेनेंस की अवधि भी तय है। इस दौरान कोच की सीटों को भी चेक किया जाता है। जो सीटें समतल नहीं होती हैं, उन्हें दुरुस्त करने का प्रावधान है। हालांकि कोच की कमी और काम में लापरवाही के चलते बिना मरम्मत वाले कोच को भी ट्रेनों में लगा दिया जाता है। चिकित्सक भी ऐसी सीटों पर लगातार सफर करने को खतरनाक मानते हैं। शनिवार को काठगोदाम से हाबड़ा जाने वाली बाघ एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस 4 की कई सीटें धंसी हुई थीं। खिड़की की बगल वाली सीट संख्या 8 और 16 इस तरह नीचे की ओर दबी थी कि उस पर अगर यात्री सोए तो शरीर में दर्द हो सकता है। ट्रेन से सफर करने वाले नंदानगर के चंदर यादव ने बताया कि लखनऊ से गोरखपुर की यात्रा मुश्किल हो गई। स्लीपर की सीट समतल नहीं थी। बैठने में ही दिक्कत महसूस हुई। स्लीपर कोच में यात्रा का अनुभव बहुत खराब रहा है।
विज्ञापन


गोरखपुर से गुजरने वाली ट्रेनें : 165
मेल व एक्सप्रेस : 135
पैसेंजर ट्रेन : 27
डेमू : 03

सीटों को भी समय-समय पर चेक कराया जाता है। पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनों में ऐसी शिकायत नहीं आई है। अगर सीटें खराब हैं तो यात्री इसकी जानकारी कंट्रोल रूम के नंबर 9794846980 दें। इंतजाम को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय यादव, सीपीआरओ एनईआर

चिकित्सक की सलाह

साइड खिड़की वाली सीट में गैप नहीं होना चाहिए। इस तरह के गैप व जो सीटें समतल नहीं हैं, उन पर ज्यादा देर तक सोने से कमर में दर्द और रीढ़ की हड्डी का डिस्क खिसकने की आशंका बनी रहती है।
- डॉ इमरान अख्तर, हड्डी रोग विशेषज्ञ

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed