फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चेयरमैन ने इलेक्ट्रिक लोको शेड का किया निरीक्षण

चेयरमैन ने इलेक्ट्रिक लोको शेड का किया निरीक्षण

Fri, 08 Feb 2019 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन ने इलेक्ट्रिक लोको शेड का किया निरीक्षण
फोटो
विज्ञापन

देश भर में ज्यादा पैसेंजर ट्रेनें चलाएंगे : चेयरमैन
इलेक्ट्रिक लोकोशेड में निरीक्षण के बाद इंजन को झंडी दिखाकर किया रवाना
रेलवे स्टेशन, रेल म्यूजियम, अंत्योदय कल्याण केंद्र का भी किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने कहा कि यात्रियों की मांग के अनुसार देश भर में ज्यादा से ज्यादा पैसेंजर ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके लिए ट्रेनों के कोच की संरचना में भी बदलाव किया जा रहा है। ताकि यात्रियों का सफर आरामदायक हो। उन्होेंने सफाई को लेकर अधिकारियों की शाबाशी दी। कहा कि ट्रेनों को समय से चलाने को लेकर सार्थक योजनाएं बनाएं। जरूरत के हिसाब से ब्लॉक लेकर निर्माण कार्य को समय से पूरा कराएं।
इससे पहले चेयरमैन ने 65.93 करोड़ से बन रहे विद्युत लोकोशेड का निरीक्षण किया। मरम्मत के लिए आए इलेक्ट्रिक इंजन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चेयरमैन ने निर्माणाधीन भवन, रेलवे लाइन पिट, सड़क को भी देखा और जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। वे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर गए। कैब-वे, वेटिंग हॉल, प्लेटफॉर्म एक व नौ, स्टेशन यार्ड का निरीक्षण करने के बाद यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। चेयरमैन ने महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल एवं प्रमुख विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। कहा कि सभी योजनाएं समय से पूरा कराएं।
विज्ञापन


-
अंत्योदय कल्याण केंद्र में उपहार बांटे
गोरखपुर। चेयरमैन अंत्योदय कल्याण केंद्र भी गए। यहां रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष अर्चना यादव के साथ गरीब बच्चों को अल्पाहार और उपहार दिया। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। इस केंद्र को रेलकर्मी आर्थिक सहयोग देकर संचालित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

नैरो गेज डीजल इंजन का लोकार्पण किया
गोरखपुर। रेल म्यूजियम में ऐतिहासिक धरोहर के तौर पर स्थापित नैरो गेज डीजल रेल इंजन का लोकार्पण किया। रेल कोच ‘पैलेस ऑन व्हील’ एवं वातानुकूलित हेरिटेज रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed