फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   राजस्थान के वोटरों को साधेंगे योगी

राजस्थान के वोटरों को साधेंगे योगी

Sat, 24 Nov 2018 12:45 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sat, 24 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान के वोटरों को साधेंगे योगी
संतोष सिंह
विज्ञापन

गोरखपुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजस्थान में नाथ संप्रदाय के साथ ही स्थानीय वोटरों को भी साधेंगे। मुख्यमंत्री की 21 जनसभाएं प्रस्तावित हैं। शनिवार से 30 नवंबर के बीच वह राजस्थान के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा करेंगे। इसका प्रस्तावित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

टीवी चैनलों के सर्वेक्षण में राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पलड़ा भारी दिखाया जा रहा है। इसी वजह से भाजपा ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनाव प्रचार में लगाया है। पार्टी को उम्मीद है कि योगी राजस्थान की बाजी पलट देंगे। पार्टी ने इसी भरोसे पर छह दिन में ही योगी की ताबड़तोड़ 21 जनसभाएं कराने की तैयारी की है।
विज्ञापन


उन्हें स्टार प्रचारक के तौर पर राजस्थान भेजा जा रहा है। भाजपा नेताओं का कहना है कि राजस्थान में 50 लाख से ज्यादा लोगों का जुड़ाव नाथ संप्रदाय से हैै। गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रसिद्धि नाथ संप्रदाय में अच्छी है। इससे पहले योगी ने छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान योगी की प्रस्तावित जनसभाएं

24 नवंबर: पाली, सोजत, मारवाड़ जंक्शन।
25 नवंबर: भीनमाल, सांचोर, रानीवाड़ा।
26 नवंबर: शाहपुरा (जयपुर), फुलेरा, चोमू।
27 नवंबर: कुंभलगढ़, निम्बाहेड़ा, सांगोद।
28 नवंबर: पिलानी, सूरजगढ़, रामगंज मंडी।
29 नवंबर: जहाजपुर, मांडलगढ़, कोटा दक्षिण।
30 नवंबर: अलवर शहर, किशनपोल, मुंडावर।

नाथ संप्रदाय के 42 मठ

राजस्थान में नाथ संप्रदाय के 42 मठ हैं। नाथ जी आश्रम सबसे बड़ा है, जिसके अलग-अलग मठ चूरू, सीकर, लक्ष्मणगढ़, हनुमानगढ़, सरदारशहर, हरमाड़ा, रतनगढ़ और भिवानी में हैं। श्रीनाथ आश्रम झूंझनू, मुकंदगढ़ मंडी, श्रीनाथाश्रम सीकर, श्री श्रद्धानाथ जी का आश्रम नाकारासर, बालासर और झूंझनूं का नाथ संप्रदाय में खास महत्व है। नाथ जी की बागीची बिसाऊ, अमृतनाथ योगाश्रम फतेहपुर और श्री क्षमानाथ योगाश्रम भिवनी सहित अन्य मठों का जुड़ाव भी गोरक्षपीठाधीश्वर से बताया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed