फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कमिश्नर ने भी देखा, नाले में कूड़ा डाल रहे थे व्यापारी, जुर्माना

कमिश्नर ने भी देखा, नाले में कूड़ा डाल रहे थे व्यापारी, जुर्माना

Sun, 14 Oct 2018 10:01 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
कमिश्नर ने भी देखा, नाले में कूड़ा डाल रहे थे व्यापारी, जुर्माना
कमिश्नर ने भी देखा, नाले में कूड़ा डाल रहे थे व्यापारी, जुर्माना
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों के साथ शहर की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
सड़क पर निर्माण सामग्री रखने वाले ठेकेदार पर लगाया 25 हजार रुपये जुर्माना
रेती से घंटाघर तक पैदल चले, देखी गलियों की सफाई की स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सफाई व्यवस्था की हकीकत जानने कमिश्नर अमित गुप्ता रविवार को नगर निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण पर निकले। इस दौरान उन्होंने शास्त्री चौक का सुंदरीकरण करा रहे ठेकेदार के सड़क पर ही निर्माण सामग्री रखने पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाने का आदेश दिया। कर्मचारियों की ओर से सफाई किए जाने के बाद सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों और नालों में कूड़ा डालने वाले से भी जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया।
रविवार सुबह कमिश्नर शास्त्री चौक, घोष कंपनी चौराहे होते हुए रेती चौक तक तो गाड़ी से गए। वहां से घंटाघर तक की सफाई व्यवस्था का जायजा पैदल लिया। इस दौरान काफी संख्या में लोग सड़क पर कूड़ा फेंकते हुए नजर आए जबकि नगर निगम के सफाई कर्मचारी यहां की सफाई कर चुके थे। रेती रोड पर एक व्यापारी को ऐसा करते देखा तो जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया। घोष कंपनी के पास भी एक दुकानदार नाले में खराब लहसुन और छिलका डाल रहा था। नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह ने बताया कि नाले में और सफाई के बाद सड़क पर कूड़ा डालने वाले दो लोगों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


दुकानदारों को डस्टबिन रखने की हिदायत
कमिश्नर ने सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों के सामने डस्टबिन रखने का निर्देश दिया। नगर निगम के सुपरवाइजरों से कहा कि लोगों तक यह संदेश पहुंचाएं कि सफाई के बाद सड़क पर कूड़ा न फेंके। ऐसा करते पाए जाने पर जुर्माना वसूला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालय के सूचना पट्ट पर अंकित करें सफाईकर्मी का नाम
जिला अस्पताल के पास के शौचालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर निगम के चीफ इंजीनियर को शौचालय के सूचना पट्ट पर सारी जानकारियों के अलावा सुपरवाइजर और सफाई कर्मचारियों का नाम लिखने का भी निर्देश दिया।

मूर्ति विसर्जन मार्ग और तालाब का भी किया निरीक्षण
शहर की सफाई व्यवस्था देखने के बाद कमिश्नर बर्फखाना, बंधा होते हुए राजघाट पहुंचे। वहां उन्होंने मूर्ति विसर्जन के लिए बनाए जा रहे तालाब का भी निरीक्षण किया और जल्द से जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया।

13 लाख की लागत बनकर तैयार हो रहा पोखरा
गोरखपुर। दशहरा के मद्देनजर नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था के अलावा सड़कों को गड्ढामुक्त करने और मूर्ति विसर्जन के लिए तालाब का निर्माण कराने में लगा हुआ है। काम अब करीब करीब अंतिम चरण में हैं। निगम के मुख्य अभियंता सुरेश चंद ने बताया कि लगभग 74 गड्ढायुक्त सड़कों को चिह्नित किया गया है । इनमें से ज्यादातर को गड्ढा मुक्त किया जा चुका है। राजघाट और डोमिनगढ़ में मूर्ति विसर्जन के लिए करीब 13 लाख से तालाब बनवाया जा रहा है। पथ प्रकाश की व्यवस्था भी की जा रही है।


कोट::
मुख्यमंत्री के मंशा के अनुरूप सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। निरीक्षण का सिलसिला जारी रहेगा। जिस भी इलाके में कमी मिलेगी, वहां कार्रवाई होगी। शहर को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी सबकी है। - अमित गुप्ता, कमिश्नर गोरखपुर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed