फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अयान, शिवांगी सेमीफाइनल में

अयान, शिवांगी सेमीफाइनल में

Sun, 16 Sep 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sun, 16 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अयान, शिवांगी सेमीफाइनल में
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर। नेशनल एजुकेशन सोसाइटी और एमजी इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ममोरियल यूपी स्टेट प्राइज मनी बैडमिंटन प्रतियोगिता रविवार को भी जारी रही। दूसरे दिन एकल वर्ग में अयान खान ने मुजफ्फनगर के आदित्य को और शिवांगी सिंह ने ओशीन यादव को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


इससे पहले रीजनल स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में आयोजित की जा रही प्रतियोगिता के अंडर-15 बालक वर्ग में उन्नाव के देव महेश्वरी ने गोरखपुर के शिवम श्रीवास्तव को, आगरा के अभय राज झा ने उन्नाव के तनिकेश कश्यप को, नोएडा के नीर नेहवाल ने बदायूं के हर्षित उपाध्याय को पराजित किया। बालिकाओं के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में कानपुर की प्रिया शुक्ला ने मेरठ की काव्या उज्ज्वल को, मेरठ की सिद्धि कुमार ने नोएडा की बतुल तालिब को, लखनऊ की पावनी कालरा ने यूपीबीए की अदिति शाही को, नोएडा की समायरा पंवार ने कानुपर की ओशीन यादव को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


आयोजन समिति के अध्यक्ष मंकेश्वर नाथ पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन सोमवार को शाम चार बजे होगा। फाइनल मैच लिटिल फ्लॉवर स्कूल के पास लेविंस बैडमिंटन एकेडमी, धर्मपुर में खेले जाएंगे। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी उपस्थित होंगे। इस दौरान सचिव राजीत श्रीवास्तव, एमजी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओपी सिंह, दिनेश उपाध्याय, सैयद आसिफ अली, संदीप श्रीवास्तव, मुकेश आर्य, अजय तिवारी, राजेश कन्नौजिया, तैयब आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed