{"_id":"5b787f1f42c792464429deaa","slug":"51534623519-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद में कोलकाता के लिए चलेगी विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद में कोलकाता के लिए चलेगी विशेष ट्रेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बकरीद के मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे ने कोलकाता आने-जाने वाले यात्रियों को राहत देने की कवायद के तहत पूर्वोत्तर रेलवे कोलकाता-गोरखपुर-कोलकाता विशेष गाड़ी एक फेरा में चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन रविवार रात कोलकाता से चलेगी। वहीं सोमवार को गोरखपुर से कोलकाता जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सीपी चौहान ने बताया कि ट्रेन संख्या 03131 कोलकाता-गोरखपुर विशेष गाड़ी कोलकाता से 19 अगस्त की रात 11:55 बजे प्रस्थान करेगी।
बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, क्यिूल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर स्टेशनों पर रुकते हुए छपरा से अपराह्न 2:00 बजे, सीवान से 3:10 बजे, भटनी से 4:10 बजे होते हुए गोरखपुर शाम 5:30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 03132 गोरखपुर-कोलकाता विशेष गाड़ी 20 अगस्त सोमवार को गोरखपुर से 7:05 बजे प्रस्थान कर भटनी से 8:15 बजे, सीवान से 9:15 बजे, छपरा से रात 10:50 बजे छूटकर सोनपुर, दूसरे दिन हाजीपुर होते हुए अगले दिन शाम 1:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी। सीपी चौहान ने बताया कि इस विशेष गाड़ी में साधारण श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के छह, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक और जीएसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 19 कोच लगेंगे।