फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पैकौली गांव में दिखा तेंदुआ, दहशत

पैकौली गांव में दिखा तेंदुआ, दहशत

Sat, 18 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पैकौली गांव में दिखा तेंदुआ, दहशत
पैकौली कला गांव में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत
विज्ञापन

दो शावक भी थे साथ, एसडीओ ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा
अमर उजाला ब्यूूूरो
सिसवा बाजार। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल रेंज के ग्राम सभा पैकौली कला के बेलवां लालसा टोले में बृहस्पतिवार रात 11 बजे तेंदुआ घुस आया। उसके साथ दो शावक भी थे। तेंदुआ एक घर के दरवाजे पर बंधी गाय को देख गुर्रा रहा था तभी गृहस्वामी की नींद खुल गई। उसके शोर मचाने पर गांव वाले एकत्र हो गए और आग की लपटें दिखाकर तेंदुए को जंगल की ओर भगाया।

कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पैकौली कला के बेलवां लालसा निवासी श्रीराम यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे वह अपने कमरे में सोने चले गए। थोड़ी देर बाद बाहर बंधी गाय बार-बार बोलने लगी। जब उन्होंने बाहर देखा तो वहां एक तेंदुआ गाय को देखकर गुर्रा रहा था। तत्काल उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव के केदार गुप्ता, उमेश गुप्ता, सुरेश यादव, राजेश गुप्ता, श्रीराम चौधरी, संतोष गुप्ता, जगदीश चौधरी, भगवंत प्रसाद, हरी प्रसाद, संदीप चौधरी व त्रिवेणी लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। गांव वालों ने आग की लपटें दिखाकर तेंदुए को जंगल की ओर भगाया। घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान अरविंद मिश्रा को तेंदुए के बारे में जानकारी दी। प्रधान ने वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। एसडीओ अशोक चंद्रा ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने गांव वालों को रात के समय घर के बाहर लाइट जलाकर रखने का भी सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वन विभाग की टीम गांव में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed