फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कंधों से कंधे मिले और कदमों से कदम

कंधों से कंधे मिले और कदमों से कदम

Fri, 17 Aug 2018 03:06 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Fri, 17 Aug 2018 03:06 AM IST
विज्ञापन
कंधों से कंधे मिले और कदमों से कदम
झांकी निकाली। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। चिलचिलाती धूप भी देशभक्ति का जोश और उत्साह किंचित भी कम न कर सकी। पैदल मार्च को सफल बनाने में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन


डीवीएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह, माउंट लिट्रा जी के प्रिंसिपल एमपी पांडेय, सेंट्रल एकेडमी के उपनिदेशक अमन आकाश मिश्रा, जेपी एजुकेशन एकेडमी के निदेशक सलिल कुमार श्रीवास्तव, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की प्रो. कैप्टन विनीता पाठक, प्रो. अजय कुमार शुक्ला, एनएसएस समन्वयक प्रो. शरद कुमार मिश्रा, केआईपीएम गीडा के चेयरमैन आरडी सिंह, पूर्वांचल डेंटल कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. आयुष गुलाटी व उनकी पत्नी, माउंट लिट्रा जी स्कूल की प्रबंधक गीता शाही, आईटीएम गीडा के प्रो. एकेदास, निधि आइडल स्कूल की प्रबंधक कमला यादव, प्रिंसिपल निया वर्मा आदि की भूमिका सराहनीय रहे।
विज्ञापन



इनकी भी मौजूदगी भी खास: सपा नेता भानु प्रकाश मिश्र, सपा नेता मनुरोजन यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सपा नेता राम नगीना साहनी, प्रधान शैलेंद्र पांडेय, जिला पंचायत सदस्य पंकज शाही, कर्मचारी नेता रूपेश श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, इनरव्हील क्लब ऑफ गोरखपुर होराइजन की अध्यक्ष समता अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, रुचि सहगल, पूर्व अध्यक्ष स्मिता अग्रवाल, मोनी अग्रवाल, दीप्ती अग्रवाल, अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष नीलम वासनीवाल, सचिव रेशमा जैन, शिखा जैन आदि, डॉ. रूप कुमार बनर्जी, गार्ड कौंसिल जोन अध्यक्ष शीतल प्रसाद, पूर्व ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख खजनी रत्नेश पांडेय, डॉ. कीर्ति अग्रवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

आकर्षक मार्च की माला इन फूलों से बनी

गोरखपुर यूनिवर्सिटी की एनएसएस ईकाई, दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज, दिग्विजयनाथ एलटी कॉलेज, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मंगला देवी, सेंट्रल एकेडमी, तारामंडल, राजकीय एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज, मारवाड़ इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर और पीजी कॉलेज, जेपी एजुकेशन एकेडमी, आरपीएम स्कूल, निधि आईडियल स्कूल, बिछिया, सीआरडीपीजी कॉलेज, सेंट जुड्स स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, एसएस एकेडमी, विजय चौक, नवल्स एकेडमी की समस्त शाखाएं, लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी, गोरखपुर क्रिकेट एसोसिएशन, जिला फुटबॉल संघ।

केहू बदले न तिरंगा के निशानी हमरे...

 

गोरखपुर। ‘मां तुझे प्रणाम’ शृंखला के जश्ने आजादी का आरंभ रंग देशभक्ति के गीत-संगीत की प्रस्तुति से हुआ। कलाकारों ने श्रोताओं में देशभक्ति वो बयार बहाई कि लोग नाच उठे। हर किसी को भारत मां की जयकारा लगाने को विवश कर दिया।

लोक गायक राकेश श्रीवास्तव ने कजरी के रंग देश के नाम संदेश में बदल दिया ‘केहू बदले न तिरंगा के निशानी हमरे...। उन्होंने अपने देश-धरम पर बलि होके झूलि गइले झूलनवा न...’ सुनाकर आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

संगीतकार रविंद्र जैन के शिष्य करनराज मिश्र ने मेरा रंग दे बसंती चोला..आदि गीतों से सबको समारोह के भाव से जोड़ा। नीलांजना बसु ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कोरियोग्राफर संदीप पांडेय की देखरेख में ‘डांस इंडिया डांस ग्रुप’ के जूही शर्मा, अभिषेक, आर्यन, रानी, सत्यम, अनिकेत, हर्ष, शिखा, सृष्टि, कृष्णा, रोहन ने ‘रंग दे बसंती चोला...’ पर समूह नृत्य पेश किया। डांस मंत्रा के प्रशांत पाल (गोरखपुर आइडल) के निर्देशन में राज श्रीवास्तव, विनय, मो. सैफ, मो. दानिश, दिव्या, प्रवीन, आदित्य, कन्हैया ने विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुति दी।

‘एवी याराना प्रोडक्शन’ के कलाकारों ने भी देशभक्ति के गीत गाए। कोरियोग्राफर धीरज यादव, विनीत गुप्ता रहे। एसएस एकेडमी के बुशरा, अनुष्का, काव्या, साक्षी पाठक, प्रियांजलि गुप्ता, संस्कृति, आदित्य पांडेय, संस्कार गुप्ता, मिलिंद कुमार, विशाल गुप्ता ने देशभक्ति नृत्य पेश किया। त्रिपुरारी मिश्र के संयोजन में ऑर्गन पर संतलाल, नाल पर मुकेश व ऑक्टोपैड पर ललित साहनी ने संगत की।

जश्ने आजादी के ऐतिहासिक समारोह का साक्षी बनने की खातिर विश्वविद्यालय परिसर में उमड़े शहरवासी

गोरखपुर। ‘मां तुझे प्रणाम’ शृंखला के मुख्य कार्यक्रम जश्ने आजादी ने गोरक्षनगरी ने इतिहास रच दिया। तिरंगे के सम्मान में जिस अभिनव अभियान का शंखनाद अमर उजाला ने किया था, वह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जन-जन का अभियान बन गया। राष्ट्रीयध्वज के वंदन के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय में मानो पूरा शहर उमड़ पड़ा। बुधवार को सुबह 11 बजा तो आकाश छूते तिरंगा तले खड़े हजारों के जनसमूह के कंठ से निकले समवेत वंदे मातरम और भारत मां के जयघोष से आकाश गूंज उठा।


बेहद खूबसूरती के साथ सजाए गए ध्वजस्थल पर कुलपति प्रो. वीके सिंह, मेयर सीताराम जायसवाल, नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल और एसएसपी शलभ माथुर ने जब 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया तो हर चेहरा गर्व से चमक उठा। इसके बाद जैसे ही राष्ट्रगान शुरू हुआ, जनसैलाब सावधान की मुद्रा में खड़ा हो गया। हजारों कंठों से देशभक्ति के इस महामंत्र के महाजाप का साक्षी बनकर हर कोई अभिभूत था। सिर्फ यूनिवर्सिटी प्रांगण में ही नहीं बल्कि आसपास खड़े लोग भी जहां थे वहीं खड़े होकर राष्ट्रगान में कंठ से कंठ मिलाया।

मंच का संचालन शिवम वशिष्ठ, आत्रेय शुक्ला और जेसीआई मिडटाउन के अजय अग्रवाल ने किया।इसके बाद यहां से तिरंगे को सलामी देता भव्य पैदल मार्च निकला। सबसे आगे पुलिस व पीएसी बैंड और भारता माता की झांकी थी। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड्स के बच्चे सधे कदमताल से आगे बढ़े। सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल, कर्मचारी संगठन, स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी थे।


यूनिवर्सिटी चौक, सिटी मॉल, गणेश चौराहा, कचहरी चौराहा, एमपी इंटर कॉलेज, हरिओमनगर तिराहा, आयकर भवन होते हुए मार्च वापस यूनिवर्सिटी लौटकर संपन्न हुई। यहां एक बार फिर मंच से देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति के भाव में डूबे लोग धूप और थकान से बेपरवाह होकर नाच उठे। स्कूल कॉलेजों के विद्यार्थी, आंगनबाड़ी की महिलाएं और दूसरे लोग भी इनमें शामिल थे। गीत-संगीत और नृत्य थमा तो सब बोले, आजादी का ऐसा जश्न पहले नहीं देखा। इसी के साथ ही 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed