{"_id":"5b4117ba4f1c1b5d478b5392","slug":"51530992570-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर-दिल्ली के बीच एक और फ्लाइट सितंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर-दिल्ली के बीच एक और फ्लाइट सितंबर से
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। एयर इंडिया और स्पाइसजेट के बाद अब इंडिगो एयरलाइंस ने भी दिल्ली से गोरखपुर और गोरखपुर से दिल्ली के बीच हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा कर दी है। एक सितंबर से प्रतिदिन शुरू होने वाली इस उड़ान के लिए टिकटों की बिक्री भी होने लगी है। 180 सीट वाले इस विमान का शुरुआती किराया करीब 3300 रुपये है।
दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट सुबह 9:45 बजे उड़ान भरेगी। 1.35 घंटे का सफर कर 11:20 बजे फ्लाइट गोरखपुर पहुंचेगी। आधे घंटे बाद यही फ्लाइट 11:50 बजे उड़ान भरेगी जो 1:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि इंडिगो की उड़ान की उन्हें सूचना मिली है लेकिन टाइम चार्ट की जानकारी नहीं आई है। वर्तमान में गोरखपुर से दिल्ली के लिए 180 सीट वाली स्पाइसजेट और 70 सीट वाली एयर इंडिया की एक-एक उड़ान रोजाना होती है। स्पाइजेट की गोरखपुर से कोलकाता की भी सेवा है। इंडिगो की सेवा शुरू होने से सितंबर से अब दिल्ली के लिए कुल तीन फ्लाइट उपलब्ध हो जाएंगी।