फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   'Rohingya Muslims' government removed from India'

‘रोहिंग्या मुसलमानों को भारत से निकाले सरकार’

Sun, 08 Jul 2018 01:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 08 Jul 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
'Rohingya Muslims' government removed from India'
सरस्वती शिशु मंदिर में गोरक्षप्रांत की प्रांतीय बैठक हुई।
गोरखपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की गोरक्ष प्रांत की इकाई ने शनिवार को रोहिंग्या मुसलमानों को देश से निकालने का प्रस्ताव पास किया। अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय की मौजूदगी में कहा गया कि रोहिंग्या मुसलमान देश और देशवासियों के लिए खतरा हैं। इस दिशा में केंद्र सरकार को जल्द कदम उठाने चाहिए। विहिप ने कुंभ मेले की खासियत और महत्व को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। कहा है कि इस बार का कुंभ मेला ऐतिहासिक होगा।
विज्ञापन


विहिप की प्रांतीय योजना बैठक शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर में हुई। इसमें पिछले छह महीने में किए गए कामकाज की समीक्षा हुई और अगले छह महीने के कामकाज की रणनीति बनाई गई। विहिप गोरक्ष प्रांत से यूपी के 17 जिले जुड़े हैं। मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि विहिप 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी। भारत का विभाजन इसी तारीख को हुआ था, जिसे भारतवासियों को बताने की जरूरत है। परिषद को उम्मीद है कि संकल्प दिवस से अखंड भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने केंद्र सरकार से गाय मंत्रालय बनाने की मांग भी की। साथ ही कहा कि हिंदू समाज के हर व्यक्ति को गाय पालनी चाहिए। इसके तमाम फायदे हैं। प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप पांडेय ने कहा कि परिषद को मजबूत बनाकर हिंदू समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस मौके पर सह संगठन मंत्री राजेश, मंत्री वंशराज, संरक्षक बालकृष्ण सर्राफ, कोषाध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी, उपाध्यक्ष शिव सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी, मुकुंद शुक्ला, विष्णु प्रताप सिंह, पूर्णेंदु और अश्विनी ओझा मौजूद रहे।
विज्ञापन

सावन में मंदिरों की सफाई

विहिप के स्वयं सेवक सावन में मंदिरों की सफाई करेंगे। रक्तदान कैंप भी लगेगा। विहिप के स्थापना दिवस समारोह पर भी सामाजिक कामकाज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed