{"_id":"5a2051814f1c1b193e8b5e63","slug":"51512067457-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों उपभोक्ता बिजली के लिए तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों उपभोक्ता बिजली के लिए तरसे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की देर रात पादरी बाजार इलाके में 33 केवी लाइन का केबल जल जाने की वजह से सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई। गुरुवार की सुबह 11:30 बजे सप्लाई बहाल की गई। इस वजह से लगभग साढ़े तीन हजार उपभोक्ताओं की दिनचर्या प्रभावित हुई।
विज्ञापन
बुधवार रात लगभग दो बजे पादरी बाजार उपकेंद्र की 33 केवी लाइन का केबल लोड बढ़ने की वजह से जल गया। कर्मचारियों के प्रयास के बावजूद रात में गड़बड़ी ठीक नहीं होने पर जेई व एसडीओ को सूचना दी गई। खामी ठीक होने के बाद दोपहर 11.30 बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। इस दौरान लोग बिजली-पानी की किल्लत से जूझते रहे। पादरी बाजार के उपेंद्र ने बताया कि बिजली और पानी न होने की वजह से बच्चों के लिए सुबह का नाश्ता नहीं बन सका। अशोक ने बताया कि घर के पास में लगे हैंडपंप से पानी भरकर दैनिक क्रियाएं की गईं। पादरी बाजार इलाके के जेई अरुण कुमार ने बताया कि केबल जलने की जानकारी सुबह पांच बजे हुई। उपकेंद्र में केबल नहीं होने की वजह से दिक्कत दूर करने में कुछ देर लगी।
विज्ञापन