फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सड़क हादसों में मृतकों को दी श्रदइ्धांजलि

सड़क हादसों में जान गंवाने वालों दी श्रद्धांजलि

Sun, 19 Nov 2017 08:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 19 Nov 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में मृतकों को दी श्रदइ्धांजलि
आरटीओ दफ्तर से पदयात्रा निकाली गई। - फोटो : Amar Ujala
वर्ल्ड डे ऑफ रिमेंबरेंस फॉर रोड ट्रैफिक विक्टिम (डब्ल्यूडीआर) के अवसर पर परिवहन विभाग की ओर से रविवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। आरटीओ दफ्तर से जहां सुबह मैराथन वॉक हुआ तो शाम को कैंडल जुलूस निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


मैराथन वॉक परिवहन विभाग कार्यालय के गेट से शुरू होकर गोरखपुर क्लब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी होते हुए फिर परिवहन विभाग पहुंचकर समाप्त हुआ। इसमें स्कूली छात्रों, एनजीओ और आरटीओ दफ्तर के अधिकारियों ने भाग लिया। शाम को टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने कैंडल जलाकर सड़क दुर्घटनाओं के मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। आरटीओ प्रवर्तन संदीप जायसवाल, संदीप पंकज, एआरटीओ प्रशासन एसआर पाल, संजय सिन्हा समेत कई अधिकारी और कर्मचारी इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज स्कूलों में दिलाई जाएगी शपथ
आरटीओ प्रवर्तन संदीप पंकज ने बताया कि सोमवार को यातायात के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा और विद्यालयों में यातायात के नियमों का पालन करने के लिए विद्यार्थियों को शपथ दिलाई जाएगी। दोपहर एक बजे से परिवहन विभाग के कार्यालय में कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed