फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आज से थम जाएगा चुनाव प्रचार

आज से थम जाएगा चुनाव प्रचार

Sun, 19 Nov 2017 07:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 19 Nov 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
आज से थम जाएगा चुनाव प्रचार
चुनाव - फोटो : file
नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान से 48 घंटे पहले सोमवार को शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा। जनसभा नहीं की जा सकेगी। वाहन से घूमकर या फिर साउंड सिस्टम की मदद से वोट नहीं मांगा जा सकेगा। घर-घर जाकर व्यक्तिगत संपर्क ही किया जा सकेगा। 22 नवंबर को सुबह 7:30 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। एक दिसंबर को
विज्ञापन

चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले ही राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को मेयर और पार्षद प्रत्याशियों ने अलग-अलग वार्ड में जुलूस निकालकर जनता के बीच पैठ बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन


आज जनसभाओं का दिन
सोमवार को प्रचार की धूम चरम पर होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज ग्राउंड पर जनसभा करेंगे। यह उनकी गोरखपुर में दूसरी जनसभा होगी। वह मेयर प्रत्याशी सीताराम जायसवाल, 37 वार्ड के पार्षद, आठ नगर पंचायत अध्यक्ष और 101 सदस्यों को वोट देने की अपील करेंगे। सपा, कांग्रेस और बसपा ने भी अंतिम दिन जनसभा, नुक्कड़ सभा और वाहन जुलूस निकालने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्दलीय भी पीछे नहीं
निर्दलीय मेयर, पार्षद प्रत्याशी भी चुनाव प्रचार में ताकत झोंक रहे हैं। प्रचार खत्म होने से एक दिन पहले ही शहर के अलग-अलग हिस्सों में वाहन जुलूस निकाले गए। नुक्कड़ सभाएं हुईं और घर-घर जाकर वोट मांगे गए। अलग-अलग ग्रुप बनाकर महिलाएं भी वोट मांगने निकलीं।

8.62 लाख वोटर करेंगे फैसला
नगर निगम में 70 वार्ड हैं। मेयर के 13 और पार्षद पद के 600 से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में हैं। इन सबके भाग्य का फैसला आठ लाख 62 हजार 705 मतदाता करेंगे। इसमें चार लाख 78 हजार 98 पुरुष और तीन लाख 84 हजार 607 महिला वोटर हैं।


नगर पंचायतों में सवा लाख मतदाता
गोरखपुर में आठ नगर पंचायतें हैं। संग्रामपुर ऊनवल, सहजनवां, पीपीगंज, गोला, बड़हलगंज, मुंडेरा बाजार, बांसगांव और पिपराइच में एक लाख 17 हजार 321 मतदाता वोट डालेंगे। नगर पंचायतों में भी भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी दमदारी से चुनाव मैदान में हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed