फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   महानगर मंत्री पद से हटाई गईं सरिता सिंह

महानगर मंत्री पद से हटाई गईं सरिता सिंह

Mon, 23 Oct 2017 01:34 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
महानगर मंत्री पद से हटाई गईं सरिता सिंह
सरिता सिंह। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी की महानगर मंत्री सरिता सिंह को महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने मंत्री पद से हटा दिया है। इसके साथ ही पार्टी से निलंबन की संस्तुति के लिए प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


सरिता सिंह पर मोबाइल छिनैती के एक आरोपी को छुड़ाने के नाम पर घूस लेने का आरोप है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसएसपी ने सरिता सिंह जेल भेज दिया था। इसके बाद महानगर अध्यक्ष की ओर से तत्काल प्रभाव से उन्हें मंत्री पद से हटा दिया। यह जानकारी देते हुए महानगर मंत्री रमेश प्रताप गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष को सरिता सिंह को पार्टी से निष्काषित करने के लिए पत्र लिखा गया है। वहीं महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी पार्टी पदाधिकारी या नेता पर किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार का आरोप लगता है तो पार्टी तत्काल इसकी जांच कराएगी। इसके साथ ही दोषी पाए जाने पर जेल भिजवाने के अलावा पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed