{"_id":"59de769c4f1c1b68678b5400","slug":"51507751580-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरी तैयारी के साथ फिर एनजीटी में पेश होंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी तैयारी के साथ फिर एनजीटी में पेश होंगे अफसर
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। राप्ती, आमी और रामगढ़ताल को प्रदूषण से बचाने के लिए आधी-अधूरी तैयारी के साथ गुरुवार को आधा दर्जन विभागों के आला अफसर दिल्ली रवाना होंगे। 13 को सभी की एनजीटी में पेशी हैं। दोनों नदियों के साथ ही रामगढ़ताल में गिर रहे प्रदूषित पानी पर एनजीटी ने जिला प्रशासन, कमिश्नर, नगर निगम, जीडीए, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जल निगम के अफसरों को तलब किया है। इस कार्रवाई से हलचल में आए क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गीडा की 18 फैक्ट्रियों पर तालाबंदी के साथ ही 27 फैक्टियों को नोटिस दिया है। मगर एसटीपी की स्थापना के लिए अभी भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। राप्ती और आमी में विभिन्न फैक्ट्रियों के साथ ही शहर का भी गंदा पानी जाकर मिल रहा है तो रामगढ़ताल में दो एसटीपी के बाद भी सहारा इस्टेट के अलावा मोहद्दीपुर से लेक र कूड़ाघाट तक के सभी इलाकों का गंदा पानी सीधे ताल में मिल रहा है।