{"_id":"59de430c4f1c1b65548b6ea3","slug":"51507738380-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट व्यक्तिव वाले थे नानाजी देशमुख- बांकेलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विराट व्यक्तिव वाले थे नानाजी देशमुख- बांकेलाल
Updated Wed, 11 Oct 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। पद्मविभूषण नानाजी देशमुख की जन्मशताब्दी पर बुधवार को वैष्णवी लॉन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बांकेलाल ने कहा कि नानाजी का व्यक्तित्व विराट था। उनका जीवन आज भी प्रेरक और अनुकरणीय है। वह युवावस्था में संघ प्रचारक बनकर राष्ट्रसेवा के पथ पर निकल पड़े थे। गोरखपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यक्षेत्र उन्होंने ही खड़ा किया। 1952 में सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना की। विशिष्ट अतिथि संस्कार भारती के राष्ट्रीय नाट्य प्रमुख व संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के विशेषज्ञ रविशंकर खरे ने कहा कि नानाजी संगठन कुशलता, सेवाभाव के धनी थे। अध्यक्षता करते हुए आत्माराम दुबे ने कहा कि उनका व्यक्तित्व चुंबकीय था। कार्यक्रम में प्रख्यात शंखवादक योगी रामजन्म, गायक बंधु स्वतंत्र सिंह, श्याम ने अपनी आवाज से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन संस्कार भारती की महानगर अध्यक्ष रीता श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर महानगर संघ परिवार के विभिन्न संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।