{"_id":"59c2a6914f1c1b9c688b5890","slug":"51505928849-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाखा प्रबंधक और ग्राम पंचायत अधिकारी भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाखा प्रबंधक और ग्राम पंचायत अधिकारी भिड़े
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विकास भवन स्थित एसबीआई की शाखा में बुधवार को प्रबंधक और एक ग्राम पंचायत अधिकारी में कहासुनी के बाद अफरातफरी मच गई। इससे नाराज विकास विभाग के कर्मियों ने ग्राम पंचायत अधिकारी की पिटाई का आरोप लगाते हुए प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर काम बंद कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। बाद में ग्राम पंचायत अधिकारी के समर्थन में कर्मियों का एक प्रतिनिधि मंडल कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शाखा प्रबंधक ,गार्ड व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया। बघौली ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी दीप श्रीवास्तव का आरोप है कि उनके वेतन का खाता विकास भवन स्थित एसबीआई की शाखा में संचालित होता है। बुधवार सुबह दस बजे रकम निकालने बैंक पहुंचे। सवा दस बजे तक बैैंक का दरवाजा बंद होने पर उन्होंने खटखटाया तो शाखा प्रबंधक हेमंत उपाध्याय ने दरवाजा खोला। उनके साथ में गार्ड भी था। पूछने पर प्रबंधक ने तकनीकी खराबी की बात कहकर आधे घंटे बाद वेतन निकालने को कहा। जब उन्होंने भीतर बैठने को कहा तो प्रबंधक नाराज हो गए और अंदर बैठने से मना कर दिया। इसे लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि शाखा प्रबंधक अपने अन्य कर्मियों के साथ मिलकर उनका कॉलर पकड़ कर घसीटते हुए बाहर ले गए और मारे-पीटा। प्रबंधक ने गार्ड की बंदूक छीन कर तान दी और जानमाल की धमकी दी। गार्ड ने भी प्रबंधक का सहयोग किया। इसी बीच कुछ अन्य लोग भी पहुंचे तो भी प्रबंधक ने उनका गला दबाने की कोशिश की। वहीं शाखा प्रबंधक हेमंत उपाध्याय का आरोप था कि कंप्यूटर में तकनीकी खराबी थी। इंजीनियर इसे ठीक कर रहे थे। इस कारण दरवाजा बंद किया गया था। दरवाजे के पास आठ-दस ग्राहक मौजूद थे। उसी बीच ग्राम पंचायत अधिकारी दीप श्रीवास्तव दरवाजा पीट रहे थे। उन्हें समझाया गया तो वह नाराज होकर गाली गलौज देने लगे। विरोध पर उन्होंने धक्का- मुक्की की। मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है।
वहीं घटना के बाद ग्राम पंचायत अधिकारी दीप श्रीवास्तव ने साथियों को घटना की जानकारी दी। इससे नाराज कर्मी विकास भवन में कामकाज बंद करके गेट पर पहुंच गए। कर्मियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इधर, मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रवीण यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, सफाई कर्मचारी नेता राजेंद्र प्रसाद, नरेंद्र ,परमहंस गौतम, लालचंद्र चौहान,राजन, संतोष जायासवाल, शिवाचंद्र, अवधेश अग्रहरि, उदयराज, सीताराम आदि के साथ ग्राम पंचायत अधिकारी दीप श्रीवास्तव कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक हेमंत उपाध्याय,गार्ड व अन्य के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।