{"_id":"59b18c614f1c1be87f8b4c0d","slug":"51504808033-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पति पर हमले की कोशिश में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पति पर हमले की कोशिश में युवक गिरफ्तार
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। मोतीचक ब्लॉक मुख्यालय परिसर में बृहस्पतिवार की दोपहर में एक युवक को ग्राम प्रधान के पति पर हमले की कोशिश के आरोप में पकड़ा गया। लोगों ने आरोपी युवक को तमंचे के साथ हाटा कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। घटना के पीछे चुनावी रंजिश की बात कही जा रही है।
मोतीचक ब्लॉक के गांव पट्टन की ग्राम प्रधान शशिकला द्विवेदी के पति गिरजेश कुमार द्विवेदी बृहस्पतिवार को ग्राम सभा से संबंधित किसी कार्य से मोतीचक ब्लॉक मुख्यालय आए हुए थे। दोपहर के समय उन्हीं के गांव का रहने वाला एक युवक पहुंचा और प्रधान के पति को सामने देखकर तमंचा निकालने लगा। वहां खड़े कुछ लोगों ने युवक की यह हरकत देख झपटकर उसे असलहा समेत काबू में कर लिया। तब तक वहां भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुछ ही देर में हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को तमंचा समेत पकड़कर थाने ले आई। प्रधान के पति गिरजेश द्विवेदी ने हाटा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि युवक ने पुरानी रंजिश के कारण उन पर हमले का प्रयास किया। इस संबंध में कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।