{"_id":"59b0570b4f1c1bf57f8b479d","slug":"51504728843-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास का धन हड़पने वाले प्रधान पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास का धन हड़पने वाले प्रधान पर होगी कार्रवाई
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानों के रकम लेने की शिकायत आए दिन होती रहती है। ताजा मामला सहजनवां ब्लॉक के मझौरा गांव का है। यहां के चार लाभार्थियों ने आरोप लगाया है कि प्रधान पति ने पहली किस्त के 40 हजार रुपये निकलवा कर हड़प लिए। इसकी शिकायत सीएम व डीएम से की, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अमर उजाला में खबर छपने के बाद प्रशासन हरकत में आया। सीडीओ ने बीडीओ से पूरे मामले की जांच कराई। प्रधान पति द्वारा रुपये हड़पने की पुष्टि होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सहजनवां ब्लॉक के मझौरा गांव के करीब 37 लाभार्थियों के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किस्त का 40 हजार रुपया आया था। आरोप है कि प्रधान पति ने लाभार्थियों से बैंक के बाउचर पर हस्ताक्षर करा के रकम निकाल ली। बदले में किसी के दरवाजे पर एक ट्राली ईट तो किसी के यहां एक ट्राली सादा बालू गिरा कर चुप्पी साध ली। करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों ने शपथ-पत्र के साथ सीएम और डीएम से शिकायत की। मुख्य विकास अधिकारी अनुज सिंह ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है। चारों पीड़ितों के तहरीर के आधार पर पुलिस ने जालसाजी और गबन का केस दर्ज किया है।