{"_id":"5998a5714f1c1bee448b4697","slug":"51503176049-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से शहर के कई इलाकों की बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से शहर के कई इलाकों की बती गुल
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर।
शहर के कई इलाकों में बाढ़ का पानी भरने के चलते वहां की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। लालडिग्गी, हनुमान गढ़ी, बहरामपुर, चकरा अव्वल, महेवा, अमरूद मंडी, टीपीनगर, सिंदुली-बिंदुली, त्रिवेणिया, डोमिनगढ़, द्वारिकापुरी कॉलोनी, बरगदवा, रामपुर, नया गांव, मोहरीपुर आदि क्षेत्रों में बिजली विभाग ने आपूर्ति रोक दी है। शहर के अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि जलभराव रहने तक सुरक्षा के दृष्टिगत सप्लाई रोकी है। पानी हटने के बाद सप्लाई सुचारु हो जाएगी।
ट्रांसमिशन स्टेशनों पर मंडरा रहा खतरा
शहर में बढ़ते बाढ़ के दबाव से बिजली संकट खड़ा हो सकता है। बरहुआं ट्रांसमिशन स्टेशन के पास बंधे पर दबाव काफी बढ़ा है। वहीं मोहरीपुर की ओर से एफसीआई ट्रांसमिशन स्टेशन की ओर भी पानी बढ़ रहा है। यदि बाढ़ का पानी इन ट्रांसमिशन स्टेशनों को जद में ले लेगा तो गोरखपुर समेत कई जिलों की बिजली आपूर्ति पर व्यापक असर पड़ सकता है।