{"_id":"5978e8f24f1c1b91598b4574","slug":"51501096178-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा ने दिया धरना
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 11 सूत्री मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना दिया। भाकपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों को जमकर आलोचना की। समस्याओं से संबधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
भाकपा के जिला मंत्री गुरूशरण यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसान मजदूर विरोधी सरकार है। समाज के हर वर्ग के लोग प्रदेश व केन्द्र सरकार नीतियों से आजिज आ चुके हैं। कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है। अपराधी खुलेआम घुम रहे है। सीबीआई का भय दिखाकर केन्द्र सरकार नेताओं को परेशान कर रही है। नोटबंदी, जीएसटी, खनन बंदी समेत अन्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला और केंद्र सरकार की आलोचना की। कहा कि गन्ना मूल्य बकाया भुगतान न होने के कारण किसान परेशान है। गौरक्षा के नाम प्रताड़ित किया जा रहा है। यह ठीक नहीं है। उन्होंने बंद पड़ी फरेंदा सुगर मिल को चलवाने और गोपाला गांव में घर गिरने से जान गंवाने वाले शाकिर के परिजनों को दस लाख रुपये देने की मांग की। इस मौके पर अमजद शाह, रोहित, कल्पनाथ, सूर्यनाथ वर्मा, गोधन यादव, विरू चौहान, गनेश यादव, साहिल शाह, प्रकाश चौधरी, रामाज्ञा चौरसिया, रामलखन आदि मौजूद रहे।