{"_id":"595e79104f1c1b1c148b4618","slug":"51499363600-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी वसूलने के आरोपियों के यहां पुलिस दे रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी वसूलने के आरोपियों के यहां पुलिस दे रही दबिश
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। बिहार से अवैध तरीके से लाई जा रही बालू लदी ट्रैक्टर - ट्रालियों से रंगदारी वसूलने के आरोपियों के खिलाफ हनुमानगंज थाने की पुलिस ने दबिश देना शुरू कर दिया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज है। पुलिस इन आरोपियों पर गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर की कार्रवाई करने में जुटी है। कुछ ऐसे लोग भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं, जिनके इशारे पर यह धंधा चल रहा था।
पिछले महीने की 12 तारीख को पनियहवा तिराहे पर अवैध बालू लदी ट्रैक्टर ट्रालियों से रंगदारी वसूल रहे व्यक्तियों को गांववालों ने पकड़ा था। कुछ तो मौके से भाग गए, लेकिन एक युवक पकड़ लिया गया था। गांववालों ने उसे पुलिस को सौंप दिया था। उसके पास वसूली की रकम भी बरामद हुई थी। हनुमानगंज थाने की पुलिस ने पकड़े गए युवक से मिली जानकारी के आधार पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था, लेकिन इसमें दो आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा निवासी के घर दो दिन से दबिश दे रही है। साथ ही उसके ठिकानों और नजदीकियों पर नजर रखे हुए है। हनुमानगंज पुलिस ने इस मामले में शामिल लोगों पर गुंडा एक्ट एवं गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस इस वसूली के पीछे किसका किसका हाथ था, उस सिंडिकेट तक पहुंचने के प्रयास भी कर रही है। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल में यह बात उजागर हुई है कि गिरफ्तार व्यक्ति का आपराधिक इतिहास रहा है। उसे वसूली के लिए कौन लाया, वसूली करके वह रकम किसे देता था, इसकी जांच की जा रही है। कुछ प्रभावशाली लोगों के नाम जांच पड़ताल में पुलिस के सामने आए हैं, जिनके बारे में छानबीन की जा रही है। इस संबंध में एसओ हनुमानगंज डॉ. विनय कुमार राय का कहना है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। इसके साथ ही गुंडा एक्ट व गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की जा रही है।