{"_id":"59592d684f1c1b3b168b4892","slug":"51499016552-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने मौसम किया सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने मौसम किया सुहाना
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
बारिश से मौसम सुहाना हुआ तो लोग घूमने निकल पड़े।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तपती गर्मी से राहत मिली तो लोगों ने जमकर बारिश का आनंद उठाया। सुबह से शाम तक रुक-रुक कर होती रही बारिश ने शहरियों की इतवारी छुट्टी का मजा दोगुना कर दिया। अभी दो-तीन दिनों तक और लोगों को ऐसे ही मौसम का आनंद मिलता रहेगा।
रविवार सुबह से हो रही बारिश से तापमान में भी करीब पांच डिग्री की गिरावट आई है। तापमान लुढ़ककर 34 डिग्री के पास पहुंच गया है। लगातार बारिश से दिन भर मौसम सुहाना बना रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि लगातार दूसरे दिन भी मानसून की बारिश हुई। अभी कुछ दिन तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के ऊपर हवा का कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर करीब 3000 फीट की ऊंचाई पर एक सर्कुलर बना है। इससे बारिश की काफी अच्छी संभावना बनी हुई है। रविवार को करीब 8.4 मिलीमीटर बारिश हुई।