फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   20.50 लाख की दवा खरीद का हिसाब नहीं

20.50 लाख की दवा खरीद का हिसाब नहीं

Wed, 28 Jun 2017 01:34 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
20.50 लाख की दवा खरीद का हिसाब नहीं
जिला अस्पताल - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गोरखपुर।
जिला अस्पताल के पास दो सालों में हुई दवाओं की लोकल पर्चेज का हिसाब नहीं है। मंगलवार को इसका पर्दाफाश हुआ। एसआईसी के पूछने पर फॉर्मासिस्ट ने खरीदी गई दवाओं के रिकॉर्ड न होने की बात कही। मंगलवार को एसआईसी ने पर्चेज कमेटी की बैठक बुलाई थी, लेकिन कमेटी में शामिल दो लोगों के छुट्टी पर होने के कारण बैठक टाल दी गई। इससे दवाओं की सप्लाई करने वाली फर्म के बकाया भुगतान का मामला सुलझ नहीं सका।
बता दें कि बकाए के चलते 24 जून को लोकल पर्चेज पर दवा सप्लाई करने वाली फर्म ने दवा देने से मना कर दिया था। इसके चलते अस्पताल में दवाओं का संकट गहरा गया है। फर्म ने दवा के मद में 20.50 लाख रुपये की बकाया धनराशि का भुगतान मांगा था और कहा था कि भुगतान न होने पर दवाओं की आपूर्ति संभव नहीं है। पिछले वित्तीय वर्ष में साढ़े नौ लाख और वर्तमान में 11 लाख रुपये फर्म ने बकाया बताया था। समस्या सुलझाने के लिए एसआईसी ने अब 29 जून को पर्चेज कमेटी की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


जमकर हुई है नियमों की अनदेखी
जिला अस्पताल में गलत तरीके से सिटी स्कैन व एक्स-रे प्लेटें भी लोकल पर्चेज से मंगाई जा रही थीं। बकाए धनराशि की मांग को लेकर फर्म का पत्र आने पर इसकी जानकारी हुई तो एसआईसी ने लोकल पर्चेज पर सिटी स्कैन और एक्स-रे प्लेट की खरीद को नियम विरुद्ध बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडिट होगी तो फंसेगी कइयों की गर्दन
एसआईसी जांच कराने से इन्कार कर रहे हैं। हालांकि, आगे लोकल पर्चेज में उन्होंने नियमों का सख्ती से पालन कराने की बात कही है। बताया कि ऑडिट होगी तो अनियमितता करने वाले खुद ही फंस जाएंगे। इसलिए अपनी ओर से जांच कराने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed