फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   42 people are tied at Congo in South Africa

चौरी चौरा के 42 लोग दक्षिण अफ्रीका में बंधक, मुक्त कराने सांसद आए आगे

Fri, 23 Sep 2016 08:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 23 Sep 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
42 people are tied at  Congo in South Africa
सांसद आदित्यनाथ।
‘दक्षिण अफ्रीका’ के कांगो में चौरी चौरा के 42 लोगों को बंधक बनाने की जानकारी मिलने के बाद सांसद आदित्यनाथ ने विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह से बात की। उन्होंने उनसे बंधकों को मुक्त कराने को कहा।
विज्ञापन


चौरी चौरा क्षेत्र के काफी संख्या में लोग शुक्रवार को सांसद आदित्यनाथ से मुलाकात करने पहुंचे। उन्हें बताया कि क्षेत्र के करीब 42 लोग रोजगार के सिलसिले में दक्षिण अफ्रीका के कांगो गए थे। वहां उन्हें आठ महीने से बंधक बनाकर रखा गया है। उन्हें एक रुपये भी मानदेय नहीं मिल रहा है। चौरा निवासी ओमप्रकाश यादव ने विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर प्रति व्यक्ति 65 हजार रुपये लिए थे, मगर दक्षिण अफ्रीका में वह यहां के लोगों को कांगो की फोन्डेको नामक फर्म को सौंपकर किनारे हो गया। फर्म में यहां के लोगों से काम तो लिया जा रहा है पर मानदेय आठ महीने से नहीं दिया जा रहा। वेतन मांगने पर प्रताड़ित किया जा रहा है। फर्म ने सभी का पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया है जिससे लोग परेशान हैं। 

विज्ञापन

 

घर वालों की परेशानी सुनने के बाद सांसद ने विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह से फोन पर बात की। पूरे घटना क्रम से उन्हें अवगत कराया। साथ ही बंधकों को सकुशल वापस लाने की मांग की। वीके सिंह ने बंधक बनाए गए लोगों का पूरा ब्योरा मांगा है। साथ ही सहयोग का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed