{"_id":"5c65a455bdec22737e6b058c","slug":"41550165077-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही कार्यकाल में हो रहे शिलान्यास-लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही कार्यकाल में हो रहे शिलान्यास-लोकार्पण
Thu, 14 Feb 2019 10:54 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय पर मुख्य डाक घर के लोकार्पण कार्यक्रम में संबोधन करते केंद्रीय मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। शिलान्यास और लोकार्पण अब एक ही कार्यकाल में हो रहे हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य संस्कृति की देन है। यूपी का विकास प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं में है। इसी की देन है कि गोरखपुर में एम्स, फर्टिलाइजर कारखाना, बनारस में एम्स वाइट इंस्टीट्यूट। पूर्व में यूपी का विकास रायबरेली-अमेठी तक सिमट गया था। ये बातें केंद्रीय संचार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहीं।
साड़ी तिराहे पर स्थित तेतरी बाजार मुख्य डाकघर के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण और पासपोर्ट सेवा केंद्र के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को यूपी की कितनी चिंता है, इसे उनके भाषणों से समझा जा सकता है। उनके 80 प्रतिशत भाषणों में उत्तर प्रदेश का जिक्र रहता है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि तेतरी बाजार मुख्य डाकघर अब प्रधान डाक घर के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने बताया कि 2014 में पूरे देश में 70 पासपोर्ट सेवा केंद्र थे, जबकि मौजूदा समय में 323 से अधिक पासपोर्ट सेवा केंद्र हैं। आजादी के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 88 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं की मंजूरी दी है। इनमें संतकबीरनगर, डुमरियागंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच जैसे जिलों को जोड़ने वाली देश की सबसे बड़ी परियोजना शामिल है। 240 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन में 132 छोटे ब्रिज, दो बड़े ब्रिज, 12 हॉल्ट और एक दर्जन से अधिक स्टेशन हैं। इसका शिलान्यास भी इसी माह होगा।
गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शहजादा हो या फिर बंगाल की दीदी, आंध्र प्रदेश के बाबू हों या फिर बहन जी, सब नरेंद्र मोदी के आगे फीके हैं। हमारी सरकार ने तकनीक के जरिए भ्रष्टाचार को रोका है। उन्होंने डाकियों पर विश्वास जताते हुए कहा कि इनकी बदौलत वित्तीय समावेषण का काम तेज हुआ है। डाक विभाग सबसे कम प्रीमियम लेकर सबसे ज्यादा बोनस देने का काम कर रहा है। इसका लाभ अमीरों से लेकर गरीबों तक को मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में हाईस्पीड ब्रांड बैंड की सुविधा भी जल्द शुरू की जाएगी। देश भर में एक लाख 55 हजार बैंक खाते खोले गए हैं। इनमें 34 करोड़ खाते जनधन के हैं।
विज्ञापन
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि गोरखपुर और बस्ती डाकघर अब भी किराए पर चल रहे हैं, जबकि सिद्धार्थनगर को अपना डाकघर का भवन नसीब हो गया। लखनऊ और गोरखपुर के बाद पूर्वांचल के इसी जिले में पासपोर्ट सेवा केंद्र की शुरुआत केंद्र सरकार की देन है। इस दौरान चीफ पोस्टमास्टर जनरल लखनऊ विनय सिंह, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी लखनऊ पीयूष वर्मा, पोस्टमास्टर जनरल गोरखपुर संजय सिंह, बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी, इटवा के विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।