फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अब दिव्यांगों को प्रवेश में पांच फीसदी आरक्षण

अब दिव्यांगों को प्रवेश में पांच फीसदी आरक्षण

Tue, 15 Jan 2019 01:04 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Tue, 15 Jan 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
अब दिव्यांगों को प्रवेश में पांच फीसदी आरक्षण
विक्लागों को पांच प्रतिशत आरक्षण - फोटो : social media
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में अब दिव्यांगजनों के लिए प्रवेश में पांच प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाएंगी। आयु सीमा में भी पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। पहले तीन प्रतिशत सीटें ही आरक्षित थीं। बीए, एलएलबी में आरक्षित वर्ग की दो रिक्त सीटों पर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी का प्रवेश लिया जाएगा। ये फैसला सोमवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति ने लिया।
विज्ञापन


दिव्यांगों के लिए आरक्षण की नई व्यवस्था लागू करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक कमेटी बनाई थी। इसके समन्वयक प्रो. हिमांशु मिश्र थे। प्रो. हिमांशु ने अपनी रिपोर्ट वित्त समिति और प्रवेश समिति को दिया था। इसी रिपोर्ट पर प्रवेश समिति ने रविवार को चर्चा की और अनुशंसा को स्वीकार कर लिया। वहीं प्रवेश समिति के सामने बीए, एलएलबी में प्रवेश में आरक्षित सीट वर्ग की रिक्त दो सीटों का मुद्दा भी रखा गया। रिक्त सीटों पर प्रवेश पूरा नहीं होने पर समन्वयक ने तीन बार विज्ञापन जारी किया है। समिति के सदस्यों ने कहा कि नियमानुसार तीन बार विज्ञापन के बाद भी सीटें रिक्त हैं तो सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी का प्रवेश लिया जा सकता है। तय हुआ कि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी का प्रवेश मेरिट के आधार पर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed