{"_id":"5be871d6bdec2269bb420638","slug":"41541960150-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड बुकिंग इंचार्ज को चार्ज शीट देने से नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्ड बुकिंग इंचार्ज को चार्ज शीट देने से नाराजगी
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। आल इंडिया गार्ड्स कौंसिल की आपातकालीन बैठक गोरखपुर लॉबी परिसर में हुई। बैठक में गार्ड बुकिंग इंचार्ज को चार्जशीट देने की निंदा की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर कार्रवाई हुई तो गार्ड आंदोलन करेंगे। जरूरत पड़ने पर गाड़ियां खड़ी करने के लिए भी चेताया। गार्डों ने कहा कि उत्पीड़न के इस मामले को काउंसिल के महाध्यक्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने भी रखा जाएगा।
काउंसिल के संरक्षक एससी त्रिपाठी ने वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक वाराणसी की ओर से आदेश जारी किया गया था कि दशहरा, दिवाली और छठ में परिचालन कर्मचारी को छुट्टी न दी जाए। विशेष परिस्थिति में छुट्टी देने का आदेश था। बुकिंग इंचार्ज ने आदेश की अवहेलना नहीं की। यातायात निरीक्षक राजीव पांडेय की शिकायत पर चार्जशीट दे दी गई।
जोनल महामंत्री शीतल प्रसाद ने कहा कि आरोप पत्र देने से गार्डों में बहुत नाराजगी है। यह पूरी तरह से दुराग्रह से प्रेरित है। इस आदेश को वापस नहीं लिया गया तो मजबूरन आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में जीबीएस त्रिपाठी, रवींद्र कुमार सिंह, एसके हुसैन, एसके यादव, आरके श्रीवास्तव, गोविंद पांडेय, अरुण श्रीवास्तव, महेंद्र चौबे, राकेश सिंह, बीके मिश्र आदि मौजूद रहे।