{"_id":"5bda0b51bdec22699c0c132b","slug":"41541016401-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एकता को दौड़े शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय एकता को दौड़े शहरवासी
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्र की एकता के लिए खूब दौड़े शहरवासी
- सरदार पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन
कॉमन इंट्रो
गोरखपुर। भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान रेलवे, गोरखपुर विश्वविद्यालय, डीएम दफ्तर समेत कई स्थानों पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में शहरवासी काफी जोशोखरोश से शामिल हुए। डीएम दफ्तर से निकली एकता रैली में कई स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। सभी हाथों में तख्तियां लिए नारे लगाते हुए राष्ट्रीय एकता का संदेश दे रहे थे।
कुलपति ने दिलाई एकता की शपथ
गोरखपुर। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर कुलपति प्रो. वीके सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों और शिक्षकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके बाद कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया। इसमें विश्वविद्यालय के अलावा सरस्वती महिला पीजी कॉलेज आर्यनगर, सीआरडी पीजी कॉलेज, डीवीएन पीजी कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर महिला कॉलेज आर्यनगर, इंदिरा गांधी महिला कॉलेज रामपुर के स्वयं सेवक भी शामिल हुए। कुलपति ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत एवं उद्देश्य लिखे शिलापट्ट का लोकार्पण भी किया। इस दौरान विश्वविद्यालय संवाद भवन एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ केशव सिंह, डॉ अमित कुमार उपाध्याय, प्रो राजवंत राव, प्रो विनय कुमार सिंह, डॉ महेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
गोरखपुर। कलेक्ट्रेट से आयोजित एकता अखंडता रैली में शामिल करीब तीन हजार विद्यार्थियोें को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ला ने शपथ दिलाई और झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान एडीएम सिटी के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल रहे। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मेयर सीताराम जायसवाल, जितेंद्र सैनी, देवेंद्र कुमार गौड़, मनु जायसवाल, अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा ने गोलघर काली मंदिर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद नगर निगम सदन में राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।
विज्ञापन
लौह पुरुष के आदर्शों को याद किया
गोरखपुर। पटेल स्मारक सेवा संस्थान भेड़ियागढ़ में भी लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। सरस्वती विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय आर्यनगर उत्तरी में स्वयंसेविकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम श्रीवास्तव, डॉ. गीता पांडेय आदि मौजूद रहीं। किसान इंटरमीडिएट कॉलेज आभूराम तुर्कवलिया, नेहरू युवा केंद्र, पंडित ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान पीजी कॉलेज आभूराम तुर्कवलिया में धूमधाम से सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। प्राचार्य डॉ. राम सांवले मिश्र ने लौह पुरुष के आदर्शों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. पूनम त्रिपाठी, राजीव सिंह, डॉ. सत्य नारायण प्रकाश यादव, धर्मेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी पटेल को याद किया
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से शोभायात्रा निकाल सरदार पटेल को याद किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद प्रवीण निषाद, महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव ने कहा कि सरदार पटेल ऊंच-नीच, अमीर-गरीब का भेदभाव मिटाने के लिए संकल्पित थे। अशोक चौधरी, जवाहरलाल मौर्य, शहाब अंसारी, अमीरूद्दीन, धर्मराज यादव, अवधेश पांडे, राहुल गुप्ता, कृतिनिधि पांडे, कपीस श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव सहित अन्य कई लोग थे। राष्ट्रीय कुर्मी जागरण मंच ने काली मंदिर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय लोकदल ने जिला रमेश सिंह सैंथवार की अगुवाई में सरदार पटेल की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। महानगर अध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास्तव, रजनीकांत मिश्रा, अनिल पांडेय, सच्चिदानंद, राकेश गुप्ता, प्रदीप निषाद, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। समाजसेवी सुभाष चंद्र अकेला ने शास्त्रीचौक पर कार्यक्रम लौह पुरुष को याद किया। इस अवसर पर केपी गुप्ता, सुरेश निषाद, ज्ञानेश प्रताप सिंह, डॉ. शिव चंद्र गौड़, चंदन प्रिय अग्रहरि, प्रह्लाद निषाद आदि मौजूद थे।
रेलवे में अफसरों ने लगाई दौड़
गोरखपुर। रेलवे की ओर से महाप्रबंधक कार्यालय से सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम तक रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई। राष्ट्रीय एकता का संकल्प लेकर इस दौड़ में सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। दौड़ समाप्त होने के बाद महाप्रबंधक ने रेल कर्मियों को सत्यनिष्ठा, राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। मुख्य कार्मिक अधिकारी एलबी राय ने सरदार पटेल के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। संचालन रेलवे भर्ती सेल, गोरखपुर के अध्यक्ष एके सिंह ने किया।