{"_id":"5bda0364bdec2269525f95a8","slug":"41541014372-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावत की पत्नी को कुचलकर हाथी करंट की चपेट में आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावत की पत्नी को कुचलकर हाथी करंट की चपेट में आई
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महिला को मार हाईटेंशन तार से टकराई हाथी, मौत
धुरियापार में मादा हाथी गांवों में दौड़ी, भागकर लोगों ने बचाई जान
पहले भी बिदक चुकी थी हाथी, जंजीर से बांधकर रखता था महावत
अमर उजाला ब्यूरो
धुरियापार (गोरखपुर)। उरूवा के समदपुर उर्फ जगदीशपुर गांव में जंजीर से बांधी मादा हाथी बुधवार की शाम डेढ़ बजे के करीब बिदक गई। जंजीर तोड़कर दौड़ी हाथी ने महावत नईम की पत्नी जैनब (45) को कुचलते हुए गांव में दौड़ने लगी। हाथी के बेकाबूू होने की खबर से अफरा तफरी का माहौल हो गया और लोग घरों में छिपकर जान बचाए। इसी बीच रज्जूपुर गांव के पास से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हाथी की भी मौत हो गई।
बेलघाट निवासी हरिमोहन शाही उर्फ युगल किशोर की हाथी धुरियापार समदपुर गांव में महावत नईम के घर पर ही रहती थी। पिछले वर्षों में कई बार वह बिदक चुकी थी जिस वजह से उसे जंजीर से बांधकर रखा गया था। बुधवार की शाम अचानक वह बिदक गई और दौड़ने लगी। घर के बाहर मौजूद जैनब को उसने पटक दिया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। करीब एक घंटे तक आसपास के गांव में हाथी के दौड़ने से दहशत का माहौल हो गया था। उसके मरने की खबर पाने के बाद ही ग्रामीण बाहर आए।