{"_id":"5bd76974bdec2269565725e6","slug":"41540843892-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफर पर वाणिज्य कर विभाग की ‘नजर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑफर पर वाणिज्य कर विभाग की ‘नजर’
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर ऑफर पर वाणिज्य कर विभाग की भी नजर
- दीपावली पर विभिन्न कंपनियों की स्कीम पर होगी विशेष जांच
- एक नवंबर से ई-शॉपिंग कंपनियों के लिए पंजीयन और टीसीएस अनिवार्य
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दीपावली में विभिन्न कंपनियों के ऑफर की भरमार है। इन पर सिर्फ उपभोक्ताओं की ही नहीं बल्कि वाणिज्य कर विभाग की भी नजर रहेगी। वाणिज्य कर कमिश्नर ने सभी जोनल एडीशनल कमिश्नरों को विशेष चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
एक नवंबर से ई-शॉपिंग कंपनियों के लिए पंजीयन अनिवार्य करने के साथ ही टीसीएस भी काटने का प्रावधान किया गया है। ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग महंगी होने के आसार हैं। इसके बावजूद पूरे देश में हजारों करोड़ की बिक्री होनी तय है। वाणिज्य कर कमिश्नर कामिनी चौहान रतन ने कहा कि दीपावली पर ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनियां विभिन्न प्रकार की स्कीम घोषित करती हैं। इनमें इलेक्ट्रानिक सामान, रेडीमेड कपड़े, बर्तन, मेवे, मिठाई, एफएमसीजी आइटम पर भारी डिस्काउंट दिया जाता है। इसके अलावा डाकघरों में सोने-चांदी के सिक्के, बुलियन की बिक्री भी काफी होती है। ऐसे में कर चोरी की आशंका रहती है। जोनल एडिशनल कमिश्नर को निर्देशित करते हुए कहा है कि अभियान के रूप में कार्रवाई करें। विशेष अनुसंधान शाखा को अलग से जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।