फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पराली जलाई तो देना पड़ेगा 15 हजार तक का जुर्माना

पराली जलाई तो देना पड़ेगा 15 हजार तक का जुर्माना

Thu, 25 Oct 2018 11:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 25 Oct 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
पराली जलाई तो देना पड़ेगा 15 हजार तक का जुर्माना
पराली
गोरखपुर। पराली या किसी भी तरह का कृषि अपशिष्ट जलाने पर किसानों को ढाई हजार रुपये से 15 हजार रुपये तक जुर्माना देना पड़ सकता है। कार्रवाई के लिए डीएम ने सचल दस्ते का गठन का निर्देश दिया है, जिसमें पुलिस, राजस्व एवं कृषि विभाग के एक-एक अधिकारी शामिल किए जाएंगे। संबंधित क्षेत्र के एसडीएम लगातार इसकी निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताय कि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पराली एवं अन्य कृषि अपशिष्टों के जलाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। दोषी पाए जाने पर दो एकड़ से कम भूमि वाले किसानों से 2500 रुपये, दो से 5 एकड़ तक की भूमि वाले किसानों से पांच हजार और 5 या उससे ज्यादा एकड़ के भूस्वामित्व वाले किसानों से पंद्रह हजार जुर्माना लिया जाएगा। उन्होंने स्ट्रा रीपर के चलाई जा रही कंबाइन मशीनों के मालिकों से इसका इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी। सचल दस्तों के स्तर से की गई कार्रवाई की साप्ताहिक रिपोर्ट प्रत्येक शनिवार को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed