फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सीओ की फोटो वायरल

वर्दी में सीएम का आशीर्वाद लेते सीओ की फोटो वायरल

Sun, 29 Jul 2018 01:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 29 Jul 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
सीओ की फोटो वायरल
वर्दी में गोरक्षपीठाधीश्वर से आशीर्वाद लेते सीओ
गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ से बावर्दी आशीर्वाद लेते गोरखनाथ सर्किल के सीओ प्रवीण सिंह की वायरल फोटो से सोशल मीडिया से लेकर विभाग तक में सनसनी रही। फोटो गुरु पूर्णिमा की है। गोरखनाथ मंदिर में नाथ साधुओं समेत बड़ी संख्या में लोगों ने गोरक्षपीठाधीश्वर योगी का आशीर्वाद लिया। वर्दी पहने फोटो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने पर सीओ ने खुद ही अपने फेसबुक वॉल से पोस्ट हटा दी है। हालांकि सीओ प्रवीण का कहना है कि वह जूता, टोपी और बेल्ट उतारकर गए थे। आशीर्वाद लेना उनका व्यक्तिगत मामला है। ड्यूटी पर वह पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं।
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर के तिलक हाल में शुक्रवार को गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सबसे पहले नाथ संप्रदाय से जुड़े साधु-संतों ने गोरक्षपीठाधीश्वर की पूजा कर तिलक लगाया। उसके बाद ही अन्य शिष्यों और श्रद्धालुओं उनका आशीर्वाद लिया। इसी बीच सीओ प्रवीण सिंह भी पहुंचे। वर्दी पहले घुटनों के बल झुके सीओ ने अपनी फोटो को खुद ही पोस्ट की थी। इस पर प्रतिक्रिया में तमाम लोगों ने इसे वर्दी का अपमान बताया।
विज्ञापन

सीओ के लिए नसीहत भी

सीओ प्रवीण सिंह के पास ही एक सिपाही भी मौजूद थे। जो वर्षों से गुरुपूर्णिमा पर आशीर्वाद लेने आते रहे हैं। इस बार भी वह वर्दी उतार सादे कपड़ों में आए थे। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी फोटो साझा की और सीओ को उनसे सीखने की नसीहत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कहता है मैनुअल

पुलिस मैनुअल के अनुसार पुलिस अफसर को व्यक्ति भावना, द्वेष या किसी के प्रति लगाव को प्रदर्शित नहीं करना चाहिए और न ही इसका कर्तव्य पर असर पड़ना चाहिए। धर्म, राजनीति से जुड़ाव मैनुअल के विरुद्ध होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed