{"_id":"5b4787b64f1c1bbd248b5f3f","slug":"41531414454-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के बीआरडी दौरे की तैयारियां जांचने बीआरडी पहुंचे नगर आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के बीआरडी दौरे की तैयारियां जांचने बीआरडी पहुंचे नगर आयुक्त
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
सीएम के बीआरडी दौरे की तैयारियां जांचने पहुंचे नगर आयुक्त
17 जुलाई को सीएम के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर परिसर में शुरू हुए कई काम
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सीएम के 17 जुलाई के संभावित दौरे की तैयारियां जांचने के लिए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह गुरुवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उनके साथ नगर निगम की टीम और संबंधित ठेकेदार भी रहे।
नगर आयुक्त परिसर में दाखिल हुए तो गेट के बगल में स्थित एटीएम के आगे उन्हें बरसात का पानी भरा दिखा। ठेकेदार को इसे दुरुस्त करने का उन्होंने निर्देश दिया। इसके बाद वह पोस्टमार्टम हाउस की तरफ गेट की ओर बढ़ गए। इस गेट पर भी पानी लगा हुआ था। नगर आयुक्त ने ठेकेदार से सड़क दुरुस्त करने के लिए कहा। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाली सड़क के बगल में इंटरलॉकिंग भी कराने को कहा। नगर आयुक्त ने कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया।
इनसेट
10 रुपये का चालान भी कटा
नगर आयुक्त जब मेडिकल कॉलेज गेट पर पहुंचे तो वहां ठेले और पटरी पर दुकानें लगी देखकर टीम को कार्रवाई का निर्देश दिया। टीम ने तमाम ठेले वाले का 500 रुपये का चालान काटा और दोबारा यहां दुकान न लगाने की चेतावनी दी। बगल के दो ठेलों पर माल कम था। यह देखकर नगर आयुक्त ने टीम से इनका 100-100 रुपये चालान काटने को कहा। इसी दौरान जमीन पर अमरूद बेच रही वृद्धा कलावती पर उनकी नजर पड़ी। नगर आयुक्त ने टीम को कहा कि माताजी का भी 10 रुपये का चालान काटो, जिससे उन्हें अहसास हो सके कि उन्होंने गलत जगह दुकान लगाई है। नगर निगम के कर्मचारियों की माने तो 10 रुपये का चालान इससे पहले कभी नहीं काटा गया था।