फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बनने निरोग, योगाभ्यास करने उमड़े लोग

बनने निरोग, योगाभ्यास करने उमड़े लोग

Fri, 22 Jun 2018 02:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 22 Jun 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
बनने निरोग, योगाभ्यास करने उमड़े लोग
pm modi yoga
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर में उत्साह का माहौल रहा। जगह-जगह योग शिविर आयोजित हुए। इसमें करीब एक लाख लोगों ने योग कर निरोग रहने का संदेश दिया। गोरखपुर विश्वविद्यालय के मैदान में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित शिविर में करीब दो हजार लोगों ने योग किया। गोरखनाथ मंदिर, व्ही पार्क, पंत पार्क, रेलवे स्टेडियम, डीजल लॉबी आदि स्थानों पर लगे शिविरों में हजारों लोग योगासनों का अभ्यास करते नजर आए।
विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय मैदान में योग शिविर का उद्घाटन प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल भी उपस्थित रहे। धर्मपाल सिंह ने कहा कि योग जिंदगी जीने का एक सहज रास्ता है। वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि नियमित योग से स्वास्थ्य चुनौतियों से पार पाना विश्व योग दिवस का उद्देश्य है। मंडलायुक्त अनिल कुमार, जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुज सिंह, एडीएम प्रशासन प्रभुनाथ, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला द्विवेदी आदि मौजूद रहीं। योगाभ्यास योगाचार्य राजशेखर ने कराया।
विज्ञापन


सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित योग शिविर में मुख्य अतिथि भारतीय शिक्षा समिति के पूर्वी उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद गौड़ ने छात्रों को योग के फायदे बताए। विवेकानंद सेवा मिशन की ओर से रानी लक्ष्मी बाई पार्क में योग शिविर का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएवीपीजी कॉलेज, चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, संस्कृति पब्लिक स्कूल, गोरखपुर पब्लिक स्कूल, गंगोत्री देवी महिला पीजी कॉलेज, महर्षि विद्या मंदिर सेवई बाजार में योग दिवस पर योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। हिंदू चेतना मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र ने लोगों को योगासन कराया। वेदरत्न सेवा संस्थान की ओर से पंत पार्क में डॉ. गजेंद्र नाथ मिश्र की अध्यक्षता में योग शिविर का आयोजन हुआ। मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान की ओर से जिले में 10 स्थानों पर योग शिविर लगाए गए।

गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट की ओर से राजघाट में आयोजित हुए योग शिविर में करीब 2.5 हजार लोगों ने योगाभ्यास किया। ट्रस्ट के तीन पदाधिकारियों ने दूसरे स्थानों पर लगे शिविरों का नेतृत्व भी किया। रेलवे लोको ग्राउंड में युवा मंडल प्रमुख अभिषेक प्रताप सिंह, मधुबन मैरेज हॉल में एमएल यादव और केआईपीएम में ट्रस्टी मारकंडेय पांडेय व अर्जुन विश्वकर्मा ने योग शिविर का नेतृत्व किया। राजघाट में लगे शिविर में मुख्य प्रबंध ट्रस्टी दीनानाथ सिंह ने लोगों को योग के फायदे बताए। एडी कन्या इंटर कॉलेज में लगे शिविर में प्रधानाचार्य रेमी यादव ने छात्राओं को योग की महत्ता समझाई।

व्ही पार्क में पतंजलि की ओर से योग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नांगलिया हॉस्पिटल में लगे योग शिविर में डॉ. महेंद्र अग्रवाल और डॉ. बुढलाकोटी ने योग के फायदे बताए। केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में भी योग शिविर का आयोजन हुआ। पार्वती वेलफेयर सोसायटी ने सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में योग शिविर का आयोजन किया। योगाचार्य ब्रजेश कुमार पांडेय ने लोगों को योगाभ्यास कराया। सोसायटी के सचिव महेंद्र गुप्ता, हॉकी खिलाड़ी जनार्दन गुप्ता, निहारिका त्रिपाठी, शफीक अहमद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। प्रेमचंद पार्क में पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन हुआ।


योग तनाव से छुटकारा पाने का सफल माध्यम : अग्रवाल

गोरखपुर। रेलवे अधिकारी क्लब एवं सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में लगे योग शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक संजय पांडेय एवं योग विशेषज्ञ नेहा पटेल ने महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल समेत रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। इसी क्रम में आरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र और डीजल लॉबी पर भी रेलकर्मियों को योगासन कराया गया। महाप्रबंधक ने कहा कि योग का अर्थ जोड़ना होता है। योगाभ्यास से मन, शरीर और चेतना लयबद्ध हो जाती है। उन्होेंने कहा कि योग व्यक्ति को प्रकृति से जोड़ता है तथा आज के भौतिकवादी युग में व्याप्त तनाव से छुटकारा पाने तथा अंतर्निहित क्षमताओं को विकसित करने का यह अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सफल माध्यम है। संचालन रेलवे भर्ती सेल के अध्यक्ष एके सिंह ने किया।


स्टेट बैंक में लगा योग शिविर

गोरखपुर। स्टेट बैंक में आयोजित योग शिविर में बैंककर्मियों को स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन जीनके लिए योगाभ्यास कराए गए। उप महाप्रबंधक प्रकाश चंद्र बरोड़ ने कहा कि बैंकर होने के नाते हमारे दैनिक जीवन में अनेकों प्राथमिकताएं हैं, परंतु स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इसलिए बदलती जीवनशैली के कारण स्वस्थ एवं तनावमुक्त रखने के लिए हमें योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इस दौरान राजेश चौधरी, कौशल किशोर साहू, अनिल कुमार जायसवाल, प्रसून कुमार, जगजीवन भगत, रविंद्र कुमार, राजेश कुमार पांडेय, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।


स्काउट गाइड ने किया योग

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड की देखरेख में स्काउट कुटीर में योग दिवस मनाया गया। शिक्षिका रंजना राय और शिक्षक रामशीष के नेतृत्व में योग की शिक्षा दी गई। राम जन्म सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिला संगठन आयुक्त राकेश कुमार सैनी, इशरत सिद्किी, राजेश चंद्र चौधरी, मौजूद रहे। इसी क्रम में नेहरू युवा केंद्र की की ओर से 19 विकास खंडों में योग दिवस का आयोजन किया गया। जिला युवा समन्वयक शफीक जमा खान की अध्यक्षता में प्रतिभागियों को स्वच्छता और जागरूकता की भी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सीपी पांडेय, अनिल निषाद, मुहम्मद वसीम अजहर, शशि शेखर मौर्य, इंदु गुप्ता, रीता कुमारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed