{"_id":"5b183bde4f1c1ba96e8b6a84","slug":"41528314846-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश, समाज को आगे ले जाएंगे युवा - रामाशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश, समाज को आगे ले जाएंगे युवा - रामाशीष
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरक्ष, कानपुर, अवध और काशी प्रांत के स्वयंसेवकों का बुधवार को बौद्धिक सत्र कराया गया। प्रज्ञा प्रवाह के संयोजक रामाशीष सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और एकात्मक मानववाद पर जानकारी दी। 700 स्वयंसेवकों से कहा कि देश, समाज को युवा ही आगे ले जाएंगे। यही सीख आरएसएस की शाखा और प्रशिक्षण शिविर से मिलती है।
चार प्रांतों के स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण शिविर 19 मई से सरस्वती विद्या मंदिर बिलंदपुर खत्ता में चल रहा है। इसका समापन आठ जून को होगा। इसी सिलसिले में आरएसएस के राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख अनिरुद्ध देश पांडेय बृहस्पतिवार को गोरखपुर आ रहे हैं। वह समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। आरएसएस का समापन समारोह सार्वजनिक होता है। इसमें शहर के तमाम लोग हिस्सा लेंगे। इसकी तैयारियों को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया है। स्वयंसेवकों को 40 मिनट के दंडयुद्ध, समता, नियुद्ध और योग का प्रशिक्षण दिया गया है। इसका प्रदर्शन आठ जून को स्वयंसेवक सार्वजनिक कार्यक्रम में करेंगे।