{"_id":"5b11a18d4f1c1baa6e8b5cf9","slug":"41527882125-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों की सुरक्षा से किसी कीमत पर समझौता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों की सुरक्षा से किसी कीमत पर समझौता नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने कहा कि इस समय क्षमता से ज्यादा ट्रेनें चल रही हैं। ट्रेनों को समय से चलाने की कोशिश है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा व संरक्षा से किसी कीमत पर समझौता नहीं होगा।
रेलवे स्टेशन के कैब-वे, यात्री हाल, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, मैकेनाइज्ड लांड्री, एकीकृत क्रू लॉबी एवं रनिंग रूम, यांत्रिक कारखाना, रेलवे अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद चेयरमैन ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। कॉरिडोर बनने के बाद ही ट्रेनें समय से चल पाएंगी। इस कॉरिडोर का निर्माण मालगाड़ियों के लिए अलग से कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि रेलवे में एक लाख कर्मचारियों की भर्ती हो रही है। जल्द ही गार्ड, ड्राइवरों कमी दूर हो जाएगी। देश के सभी रनिंग रूम वातानुकूलित किए जाएंगे।