{"_id":"5b05b7fd4f1c1b334d8b5559","slug":"41527101437-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में रिकार्ड तोड़ गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में रिकार्ड तोड़ गर्मी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 24 May 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
hot weather
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। वातावरण की नमी कम होने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। रात की गर्मी ने पिछले 13 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। न्यूनतम पारा 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री ज्यादा है। सामान्य पारा 25.8 डिग्री सेल्सियस होता है। वातावरण में सुबह की नमी 67 फीसदी और दोपहर की नमी 49 फीसदी रिकार्ड की गई है। यह नमी सामान्य से कम है। इससे उमस बढ़ी और शहरवासी परेशान हो गए। तेज धूप ने मुश्किल और बढ़ा दी है।
दोपहिया वाहन से निकलने वाले पसीने से तरबतर हो गए। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय ने बताया कि रात की गर्मी में जबरदस्त इजाफा हुआ है। 24 घंटे के अंदर ही न्यूनतम पारा 1.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। जो पारा मंगलवार को 27.4 डिग्री था, वह अब 28.8 डिग्री रिकार्ड किया गया है। अधिकतम पारा 38 डिग्री सेल्सियस है। यह सामान्य है लेकिन तेज धूप ने शहरवासियों की मुश्किल बढ़ा दी है।

और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग ने जो पूर्वानुमान लगाया है, उसके मुताबिक 27 मई से दिन की गर्मी और बढ़ेगी। अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। 28 और 29 मई को अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जून के पहले सप्ताह में मानसून दस्तक दे सकता है। ऐसा हुआ तो ही गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन