फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मजदूर दिवस पर रेलकर्मियों ने जुलूस निकाला

मजदूर दिवस पर रेलकर्मियों ने जुलूस निकाला

Wed, 02 May 2018 01:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 02 May 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
मजदूर दिवस पर रेलकर्मियों ने जुलूस निकाला
मजदूर दिवस पर कई संगठनों ने जुलूस निकाला।
गोरखपुर। मजदूर दिवस पर रेल यूनियनों ने जुलूस निकाला और प्रदर्शन कर सभा की। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर सभा की गई और इसके बाद कार्यालय से जुलूस निकाला गया। वहीं एनई रेलवे मजदूर यूनियन के बैनर तले पुराने पार्सल गेट से इंदिरा बाल विहार, गोलघर तक जुलूस निकाला गया और बाद में सभा हुई।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष माधव प्रसाद शर्मा और महामंत्री विनोद कुमार राय ने कहा कि जो समस्याएं शिकागो सम्मेलन के दौरान थीं वह आज भी हैं। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को विशेष ध्यान होगा और सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध करना होगा। इस दौरान प्रवक्ता एके सिंह, आरपी भट्ट, डीके तिवारी, रामकृपाल शर्मा, एके शुक्ला, एससी अवस्थी, कौशल कुमार, दीपक चौधरी, मनोज द्विवेदी, योगेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एनई रेलवे मजदूर यूनियन की सभा को संबोधित करते हुए महामंत्री केएल गुप्ता ने कहा कि सरकार आश्वासन देने के बाद भी कर्मचारियों के लंबित मांगों को पूरा करने से मुकर जा रही है। पुरानी पेंशन योजना को लागू नहीं किया गया वहीं कर्मचारियों को मिलने वाला सुविधा पास को रोकने की साजिश भी कर रही है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा और पुरजोर विरोध किया जाएगा। सभा में नवीन मिश्र, प्रदीप धर दुबे, ओंकार सिंह, विनय श्रीवास्तव, दिलीप धर दुबे, रतन कुमार सिन्हा, अनवर हुसैन, विनोद कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed