फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   फेल करने का आरोप लगाकर एमबीए छात्रों ने किया हंगामा

फेल करने का आरोप लगाकर एमबीए छात्रों ने किया हंगामा

Sat, 07 Apr 2018 12:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 07 Apr 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
फेल करने का आरोप लगाकर एमबीए छात्रों ने किया हंगामा
कुलपति से मिलकर विरोध जताते छात्र-छात्राएं। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर विश्वविद्यालय के एमबीए कोर्स में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को गलत तरीके से अनुत्तीर्ण करने आरोप लगाते हुए शुक्रवार को विरोध में प्रदर्शन किया गया। विश्वविद्यालय के एमबीए फैकल्टी परिसर में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने मुख्यद्वार पर ताला लगा दिया। मौके पर पहुंचे प्रौढ़ शिक्षा विभाग के समन्वयक डॉ. आशुतोष दीक्षित ने नाराज विद्यार्थियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। उसके बाद सभी प्रशासनिक भवन परिसर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इसके बाद कुलपति को ज्ञापन देकर विभागाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों का आरोप था कि विभागाध्यक्ष उनकी समस्याएं न सुनकर पहुंचने पर पुलिस बुलाने की धमकी देते हैं। वह अक्सर विद्यार्थियों को इयर बैक लगाने और एचओडी से पंगा न लेने की धमकी देते हैं। इसके साथ ही अनावश्यक रूप से प्लेसमेंट के नाम पर 1000 रुपये का शुल्क देने के लिए भी उनकी ओर से दबाव बनाया जा रहा है, जबकि प्रति वर्ष प्लेसमेंट शुल्क जमा किया जाता है। विद्यार्थियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक एमबीए और बीबीए में बैक लगे विद्यार्थियों को पास नहीं किया जाता और एचओडी पर कार्रवाई नहीं की जाती है, तब तक कक्षाएं चलने नहीं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed